scriptदुआ देने के बहाने महिला को आंखें बंद करने को कहा और अंगूठी  के साथ गायब | Four grams of gold ring theft | Patrika News
चेन्नई

दुआ देने के बहाने महिला को आंखें बंद करने को कहा और अंगूठी  के साथ गायब

fruad : किन्नर ने दुआ देने के बहाने महिला को आंखें बंद करने को कहा और अंगूठी लेकर वहां से फरार हो

चेन्नईJul 03, 2019 / 07:12 pm

MAGAN DARMOLA

fraud

दुआ देने के बहाने महिला को आंखें बंद करने को कहा और अंगूठी  के साथ गायब

चेन्नई. त्यागराया नगर के रमणा स्ट्रीट में एक किन्नर दुआ देने के बहाने महिला की चार ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। महिला ने इस मामले में पांडि बाजार पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी किन्नर की तलाश कर रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीडि़ता संगीता (३७) घर के सामने खड़ी थी। उसी दौरान एक किन्नर चंदा मांगने आई।

संगीता ने उसे २० रुपए दिए। इसके बाद दुआ-आशीर्वाद देने के बहाने उसकी अंगूठी मांगी और कहा कि आपके घर पर किसी बुरी आत्मा का साया है। अगर हम पर भरोसा करते हो तो मैं दुआ करूंगी, सब ठीक हो जाएगा। संगीता उसके झांसे में आ गई और अंगूठी निकालकर उसे दे दी। उसके बाद किन्नर ने दुआ देने के बहाने संगीता को आंखें बंद करने को कहा और तेजी से वहां से फरार हो गई। पुलिस किन्नर को पकडऩे के लिए आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो