scriptश्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार | Four Tamil Nadu fishermen arrested by Sri Lankan Navy | Patrika News

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Nov 10, 2020 05:11:35 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

उन्हें श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

चेन्नई.

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कोडियाकरे तट के पास कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।
मछुआरों के संघ ने यहां बताया कि मछुआरे नगापट्टिनम जिले के तरंगम्बडी के रहने वाले हैं और उन्हें श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- एनजीटी के पटाखा बैन के आदेश से तमिलनाडु आतिशबाजी उद्योग को भारी नुकसान

संघ के प्रतिनिधियों ने यहां दावा किया कि मछुआरे सात नवम्बर को समंदर में गए थे और आज सुबह कोडियाकरे से 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे। तभी वहां श्रीलंका की नौसेना के कर्मी आ गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़ें- Chennai: Island Ground में पटाखे की दुकानों में लगी भीड़, मांग कम होने से इस साल नहीं बढ़े भाव

उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसनथुरई ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो