scriptकिशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल | Fun Fiesta by terapanth kishor mandal | Patrika News

किशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल

locationचेन्नईPublished: Dec 25, 2019 06:07:16 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

तेयुप चेन्नई के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल ने किशोर फनफिएस्टा का मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जैन तेरापंथ नगर में किया गया।

किशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल

किशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल

चेन्नई. तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल ने किशोर फनफिएस्टा का मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जैन तेरापंथ नगर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवीन बोहरा के मंगलाचरण गीत से हुई। तेयूप अध्यक्ष प्रवीन सुराणा ने अतिथियों का स्वागत किया। किशोर फिएस्टा में महिलाओं, कन्याओं, किशोरों और युवकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान अनेक तरह के इंडोर-आउटडोर खेल हुए।

किशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल

किशोर मंडल सदस्य यशस्वी चोरडिय़ा एवं रोहित नाहटा ने आर्ट गैलरी में अपनी कलेक्शन की प्रस्तुति दी। लकी ड्रा भी हुआ। अभातेयुप से एटीडीसी राष्ट्रीय प्रभारी भरत मरलेचा, रमेश डागा, विकास सेठिया, राष्ट्रीय किशोर मंडल टीम सदस्य हिमांशु डूंगरवाल, तपोयज्ञ एवं सामायिक के तमिलनाडु एवं केरल राज्य प्रभारी संतोष सेठिया, तेयुप चेन्नई के अध्यक्ष प्रवीण सुराणा, मंत्री दिलीप भंसाली, उपाध्यक्ष प्रथम मुकेश नवलखा, उपाध्यक्ष द्वितीय गजेंद्र खांटेड, सहमंत्री द्वितीय दिलीप गेलड़ा, संगठन मंत्री सुधीर संचेती, किशोर मंडल प्रभारी नितेश मरलेचा, सहप्रभारी मुकेश आच्छा सहित तेयूप चेन्नई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किशोर फनफिएस्टा में हुए कई खेल

इस दौरान किशोर मंडल सदस्यों एवं कई अन्य बच्चों का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से मनाया गया। जैन संस्कारक संतोष सेठिया एवं पुखराज पारख ने मंत्रोच्चार द्वारा सभी का जन्मदिन जैन संस्कार विधि द्वारा पूर्ण करवाया। कार्यक्रम में प्रवीण नाहटा और महावीर बोथरा ने सहयोगी की भूमिका निभाई। संचालन हिमांशु डूंगरवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन किशोर मंडल संयोजक नमन सेठिया ने दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो