scriptतस्माक कर्मियों पर गोली चलाकर साढ़े तीन लाख की लूट | gang open fire on TASMAC employee , snatches 3 lakhs | Patrika News

तस्माक कर्मियों पर गोली चलाकर साढ़े तीन लाख की लूट

locationचेन्नईPublished: Dec 17, 2018 03:20:30 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– कर्मचारी आनंदन की हालत नाजुक

Fire,employee,Lakhs,gang,open,snatches,

तस्माक कर्मियों पर गोली चलाकर साढ़े तीन लाख की लूट

कृष्णगिरि. जिले के उत्तंकरै के पास स्थित एक तस्माक की दुकान के कर्मचारियों पर अज्ञात बदमाश गोलियां बरसाकर साढ़े तीन लाख रुपए लूट ले गए। इस घटना में तस्माक कर्मचारी मुरुगेशन और आनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों कृष्णगिरि जिले के कतेरी गांव के रहने वाले थे। बदमाशों में इस घटना को अंजाम तब दिया जब वे दुकान बंद करके घर जाने के लिए रवाना होने वाले थे। उसी समय वहां पहुंचे बदमाशों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जब दोनों कर्मचारी घायल हो गए तो उनके पास से साढ़े तीन लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने तस्माक कर्मचारियों से पहले रुपए देने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने गोली चलाकर दोनों को घायल कर दिया और रुपए छीन ले गए।
घटना का उत्तानकरै थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक तस्माक कर्मचारी आनंदन को सीने में गोली लग गई जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल आनंदन को पहले धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उसे सेलम सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज लुटेरों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो