script

संगम का चौथा गणगौर महोत्सव

locationचेन्नईPublished: Apr 16, 2021 11:49:59 pm

संगम का चौथा गणगौर महोत्सव

Gangour

Gangour

चेन्नई. संगम के तत्वावधान में सार्वजनिक रूप से मनाया जाने वाला गणगौर महोत्सव तीज व चौथ के दिन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ साहुकारपेट के एकाम्बरेश्वर कोइल स्ट्रीट स्थित कैलाश पुष्करणा के निवास स्थान पर मनाया गया। संयोजक मदन मोहन रंगा ने बताया कि इस मौके पर माँ गवरजा व ईशरजी की सुंदर झांकी सजाई गई। जो सुंदर व मनमोहक लग रही थी। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोविड के नियमो का पालन करते हुए उत्सव मनाया गया। माँ गवरजा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कैलाश पुष्करणा, कृष्णा पुष्करणा, मदन मोहन रंगा, रमेश मंगल, पप्पू भाटी व संगम के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हर साल गणगौर महोत्सव पर कई आयोजन किए जाते हैं। इस बार कोविड के चलते महोत्सव का आयोजन तो हुआ लेकिन सीमित दायरे में ही। हर बार गणगौर महोत्सव के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन भी रखा जाता है। लेकिन इस बार घरों में ही आयोजन हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो