script21 वर्ष होने पर निराश्रित लड़कियों को मिलेगा 2 लाख: मुख्यमंत्री | Girls without parents and guardians will be given Rs two lakh after t | Patrika News

21 वर्ष होने पर निराश्रित लड़कियों को मिलेगा 2 लाख: मुख्यमंत्री

locationचेन्नईPublished: Feb 19, 2020 05:41:36 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

Chief Minister Edappadi K Palaniswami said उन्होंने कहा सरकारी घरों में रहने वाली लड़कियों के पास अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो सरकार की ओर से उन्हें special help fund स्पेशन वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

21 वर्ष होने पर  निराश्रित लड़कियों को मिलेगा 2 लाख: मुख्यमंत्री

21 वर्ष होने पर निराश्रित लड़कियों को मिलेगा 2 लाख: मुख्यमंत्री


चेन्नई. मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे.जयललिता की ७२वीं जयंती को राज्य गल्स चिल्ड्रेन सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए नियम ११० के तहत मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने निराश्रित लड़कियों के लिए पांच कल्याणकारी योजाओं की भी घोषणा की। जिसके तहत सरकार के नेतृत्व वाले घरों में रहने वाली और माता पिता व अभिभावकों के बिना जीवन व्यतित करने वाली लड़कियों को 21 साल पूरा होने पर २ लाख दिया जाएगा। उनके संबंधित बैंक खाताओं में यह राशि जमा करा दी जाएगी। इसकी सहायता से बेसहारा लड़किया भी समाज में अच्छा जीवन व्यतित कर सकेंगी।

 

स्पेशन वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

उन्होंने कहा सरकारी घरों में रहने वाली लड़कियों के पास अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो सरकार की ओर से उन्हें स्पेशन वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग वे अपने उच्च शिक्षा, कौशल विकास टे्रनिंग और व्यापार समेत अन्य चीजों में कर सकती हैं। यह सुविधा उनको उनके ५० साल पूरे होने तक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पालक माता पिता को सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि को २ हजार से बढ़ा कर ४ हजार किया जाएगा और इसके समय सीमा को भी ३ साल से बढ़ा कर पांच साल किया जाएगा। अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उलामास को दी जाने वाली मासिक पेंशन १५०० से बढ़ा कर ३ हजार किया जाएगा। इसके अलावा १५ करोड़ की लागत से तमिलनाडु वक्फ बोर्ड द्वारा आवंटित भूमि पर एक नया हज इमारत तैयार कराया जाएगा। पंजीकृत वक्फ संगठनों में काम करने वाले उलामास को रियायती मूल्य में दो पहीया वाहन दिए जाएंगे।

 

अम्मा की तरह ही पलनीस्वामी भी अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं

उन्होंने कहा कि डेल्टाई जिलों को घोषित किए गए सुरक्षित कृषि जोन को लेकर भी जल्द ही अच्छी खबर आने वाली हैं। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा सुरक्षित कृषि जोन की घोषणा को लागू करने के लिए गहराई से चर्चा की जा रही है। मामले को लेकर कई समस्याएं हैं जिस पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाएगी। इसको पूरा होते ही विधानसभा में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। मुसलमानों के कल्याण के लिए विभिन्न घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए श्रम मंत्री निलोफर कफील ने कहा पलनीस्वामी अल्पसंख्यकों के रक्षक हैं। अम्मा की तरह ही पलनीस्वामी भी अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं।

 


-डीएमके ने किया वॉकआउट
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने बुधवार को भी श्रीलंकाई तमिलों को दोहरी नागरिकता देने वाले बयान को लेकर मंत्री के. पांडियराजन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पर चर्चा करने की अनुमति नहीं मिलने पर सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले इसी मुद्दे को लेकर डीएमके ने मंगलवार को सदन से वॉकआउट किया था। तमिल विकास मंत्री के. पाडियराजन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांचीपुरम में तैयार हो रहे सेमोझी तमलि रिसर्च इमारत का उद्घाटन करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो