scriptमहिला की चेन तोडी | gold chain snatched from woman | Patrika News

महिला की चेन तोडी

locationचेन्नईPublished: Dec 28, 2018 02:58:51 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

आवड़ी के जेपी एस्टेट के निकट बाइक सवारों ने काम से घर लौट रही महिला के गले से ७ सवरन की चेन तोडक़र मौके से फरार हो गए।

gold,Woman,chain,snatched,

महिला की चेन तोडी

चेन्नई. आवड़ी के जेपी एस्टेट के निकट बाइक सवारों ने काम से घर लौट रही महिला के गले से ७ सवरन की चेन तोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आवड़ी के टीएनएचबी क्वाटर्स निवासी रमा (३२) पूंदमल्ली में निजी कंपनी में काम करती है। बुधवार को वह जेपी एस्टेट के पास एमटीसी बस से उतरकर घर की ओर पैदल जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवारों ने पीछे से झपट्टा मारकर उसकी सात सवरन की चेन झपटी और फरार हो गए। आवड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
—————————————————————-

———————————————————————–


श्रीलंकाई नौसेना ने तीन हजार मछुआरों को खदेरा
रामेश्वरम. श्रीलकांई नौसना ने गुरुवार को तमिलनाडु के ३ हजार मछुआरों को उस वक्त भगा दिया जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि ५०० नौकाओं में सवार होकर ये मछुआरे समुद्र में उतरे थे। जब वे कच्चथीवू में मछली पकड़ रहे थे तभी २० नौकाओं में सवार होकर श्रीलंकाई सेना वहां पहुंची और मछुआरों को भगा दिया। साथ ही ३५ नौकाओं की जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके परिणाम स्वरूप सभी मछुआरे वापस लौट आए। उल्लेखनीय है कि ११ दिसंबर को भी तीन हजार मछुआरों को भगा दिया गया था। उन पर भी श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडऩे का आरोप लगाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो