फिर उनकी शारीरिक जांच की गई तो उनके गुप्तांग से ८७० ग्राम सोना बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 29 लाख रुपए बताई गई। तीनों केरल के कोझीकोड के रहने वाले हैंं।
इसी प्रकार अधिकारियों ने कुवैत से आए आंध्र प्रदेश के कडप्पा जबीद (३३) के सामान की तलाशी ली तो उसमें ८१० ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत २७ लाख रुपए आंकी गई है। पूरा सोना जब्त कर लिया गया। जबीद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों एक हवाईयात्री से १४ लैपटॉप, आधा किलो सोना और २० हजार का विदेशी सामान जब्त किया है। हवाईयात्री देवकोट्टै निवासी प्रकाश (२६) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश दुबई से चेन्नई आया था। एक अन्य मामले में रहमान नामक हवाईयात्री से आठ लाख का सोना जब्त किया है।