scriptराज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण | Governor Banwar Lal Purohit unfurled flag on Republic Day | Patrika News

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

locationचेन्नईPublished: Jan 28, 2019 12:52:10 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां कामराज सालै में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

governor,day,Republic,flag,

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

चेन्नई. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां कामराज सालै में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल पुरोहित ने सेना और नौसेना की टुकडिय़ों सहित परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कॉलेज के छात्रों और कलाकारों ने भारत की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन किया जबकि राज्य सरकार ने झांकियों के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कई उपलब्धियों के लिए पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया। पूरे राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
————————————————-

70वें गणतंत्र दिवस पर 81 पुलिसकर्मी सम्मानित
वेलूर. शहर के नेताजी खेल मैदान में शनिवार को ७०वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर रामण ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक परवेश कुमार एवं जिला राजस्व निदेशक पार्तिबन ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। समारोह के दौरान कलक्टर ने सरकार की जन कल्याणकारी योजना के तहत 75 लाभार्थियों को 4 करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपए की सहायता राशि तथा अन्य सामान प्रदान किया। इसके अलावा दस वर्षों से भी अधिक समय से उत्कृष्ट सेवा करने वाले 81 पुलिसकर्मियों को भी मुख्यमंत्री पदक देकर सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शांति, एकता एवं सामप्रदायिक सौहार्द को रेखांकित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो