scriptग्रेटर चेन्नई निगम ने शुरू की साइकिल शेयरिंग प्रणाली | Greater Chennai Corporation Launched Cycle Sharing System | Patrika News

ग्रेटर चेन्नई निगम ने शुरू की साइकिल शेयरिंग प्रणाली

locationचेन्नईPublished: Feb 28, 2019 05:42:35 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

-यात्री अपने निकटस्थ गंतव्य तक साइकिल से जा सकेंगे

Chennai,corporation,sharing,cycle,launched,system,greater,

ग्रेटर चेन्नई निगम ने शुरू की साइकिल शेयरिंग प्रणाली

चेन्नई.
अन्नानगर स्थित तिरुमंगलम मेट्रो स्टेशन से यात्री अब अपने निकटस्थ गंतव्य तक साइकिल से जा सकेंगे। यही स्थिति टावर वार्क से भी है। ग्रेटर चेन्नई निगम ने साइकिल शेयरिंग प्रणाली की शुरुआत बुधवार को की। छह स्थानों पर करीब 60 साइकिल यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध होंगे। इस संख्या को शीघ्र ही 250 कर दिया जाएगा। इन्हें 25 स्थानों पर रखा जाएगा जिसमें छह मरीना बीच के निकट होंगे। कंपनी स्मार्ट बाइक्स को इस काम में लगाया गया है। शुरुआत पहले माह के लिए 1 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क होगा। इसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए 5 रुपए लिए जोंगे। साइकिल को मोबाइल अप्लीकेशन के जरिए खोला जा सकेगा। साइकिल को निकटस्थ साइकिल पार्किंग स्टेशन पर रखा जाएगा। वहां इन्हें मैनुअली लाक किया जाएगा। साइकिल पार्किंग स्टेशन 15 स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे। ये लोगों को जानकारी देकर जागरूक करेंगे। निगम के कार्यकारी अभियंता सरवनमूर्ति के अनुसार तिरुमंगलम, टावर पार्क, अन्नानगर इस्ट, चिन्तामनी जंक्शन वल्लीअम्माल हाई स्कूल के निकट तथा कंडासामी कालेज में से प्रत्येक स्थान पर बुधवार को 10 साइकिल रखे गए। शेनाय नगर स्थित अन्नागर जोनल कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। यह उपयोग का सर्वे करने के साथ ही सभी साइकिल को टै्रक करेगा। निर्धारित स्थान पर साइकिल नहीं रखने वाले को नियंत्रण कक्ष से फोन किया जाएगा। प्रत्येक साइकिल का यूनिक नम्बर होगा जिससे उसे ट्रैक किया जा सकेगा। किराए से मिले राजस्व से ठेकेदार इस सिस्टम का रखरखाव व संचालन करेगा। कंपनियों से दो साल का अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। कंपनी साइकिल एवं पार्किंग स्टेशन पर विज्ञापन दे सकती है। एक सर्वे के अनुसार सभी ट्रिप्स का 6 प्रतिशत प्रतिदिन साइकिल से होता है। इस प्रकार 12 लाख साइकिल ट्रिप प्रतिदिन होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो