scriptTamilnadu: गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव आज, होंगे कई धार्मिक आयोजन | Gurunanak Dev's 550th Prakashotsava festival on Tuesday | Patrika News

Tamilnadu: गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव आज, होंगे कई धार्मिक आयोजन

locationचेन्नईPublished: Nov 11, 2019 07:34:39 pm

सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक देव (Guru nanak Dev) का 550 वां प्रकाशोत्सव पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य समारोह टीनगर जीएन चेट्टी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा।

Gurunanak Dev's 550th Prakashotsava festival on Tuesday

Gurunanak Dev’s 550th Prakashotsava festival on Tuesday

चेन्नई. सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य समारोह टीनगर जीएन चेट्टी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा।
प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुनानक देव की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मंगलवार सुबह 8 बजे से कीर्तन शुरू हो जाएंगे। फिर शाम 6 बजे से भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे।
देंगे विशेष प्रस्तुति
श्री गुरु नानक सत संग सभा के महासचिव सरदार बलबीरसिंह लोटा ने बताया कि 12 नवम्बर को सुबह 6 बजे से कीर्तन शुरू हो जाएंगे। सुबह 8.30 बजे शबद कीर्तन ज्ञान प्रतिपालसिंह चेन्नई प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे से शबद कीर्तन  सत्संग सभा, संगत आवड़ी, संगत ताम्बरम की ओर से होगा। इसके बाद कविता एवं व्याख्यान होंगे। फिर सिख विरसा, भाई अमरजीतसिंह, भाई भूपेन्द्रसिंह, भाई जगतारसिंह कीर्तन की प्रस्तुति देंगे।
शबद कीर्तन का आयोजन
सायं 6.30 बजे से  सत्संग सभा, खालसा पंथ की जीत जत्था, ज्ञानी प्रतिपालसिंह, भाई अमरजीतसिंह, भई जगतारसिंह कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के तहत सोमवार को भी शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
विशेष सजावट
इस मौके पर अध्यक्ष सरदार हरबंससिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। महोत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब में विशेष सजावट व रोशनी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो