script

Tamilnadu: पेड़ इंसान की जरूरत व जीवन का आधार

locationचेन्नईPublished: Jan 02, 2020 06:27:53 pm

राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan patrika) का हरित प्रदेश अभियान

harit pradesh abhiyan

harit pradesh abhiyan

चेन्नई. अब लोगों को पौधों की महत्ता धीरे-धीरे समझ में आने लगी है। पर्यावरण को लेकर भी लोग सचेत होने लगे हैं। पौधे लगाने के प्रति लोग स्वेच्छा से आगे आने लगे हैं। न केवल पौधे लगा रहे हैं बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित भी कर रहे हैं।
महावीर इन्टरनेशनल लेडिज एमिनेन्ट सर्विसेज टू सोसायटी चेन्नई की चेयरपर्सन सुनिता खारीवाल ने यह बात कही। यहां राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नववर्ष की शुरुआत पौधे लगाकर की जा रही है। नए साल का पहला दिन बहुत खास है। पौधे लगाकर इसकी शुरुआत करने से यह दिन यादगार बन गया है।
उन्होंने कहा कि पौधा लगाना नेक काम है। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है। इसकी देखभाल भी जरूरी है। पेड़ इंसान की जरूरत है। उसके जीवन का आधार है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। पौधरोपण के जरिए ही हम पानी की कमी से भी छुटकारा पा सकते हैं। अधिकाधिक पौधे लगाने से ही बरसात भी समय पर हो सकेगी।
हमें पौधारोपण की महत्ता को समझना चाहिए। आज के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए हम प्रेरित करें।
किसी खास दिवस पर जरूर लगाएं पौधे
किसी के जन्मदिन या किसी खास दिवस पर हम पौधे लगा सकते हैं। यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। इससे पर्यावरण भी बचेगा और हमें आत्मिक संतुष्टि भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि महानगर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि पौधे अधिक से अधिक लगाए जाएं। इससे ही पर्यावरण को हम बचा सकते हैं। हर व्यक्ति पौधे लगाने का संकल्प जरूर लें। आज के दौर में हम देख रहे हैं कि पौधों की अंधाधुंध रूप से कटाई हो रही है। लेकिन उस अनुपात में वापस पौधे नहीं लग रहे हैं। महावीर इन्टरनेशनल लेडिज इमिनेन्ट सर्विसेज टू सोसायटी तथा राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत आसपास रहने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
दी हरित प्रदेश अभियान की जानकारी
प्रारम्भ मेंं राजस्थान पत्रिका चेन्नई के मुख्य उप संपादक अशोकसिंह राजपुरोहित ने राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण की जरूरत पर बल दिया। इस मौके पर महावीर इन्टरनेशनल लेडिज इमिनेन्ट सर्विसेज टू सोसायटी की सदस्यों के साथ ही आसपास रहने वाले बच्चों ने भी पौधे लगाने की बात कही।

ट्रेंडिंग वीडियो