scriptराज्य में गर्मी ढाने लगी है कहर, धूप से हुए हलकान, दोपहर में सड़कें सूनी | heat is rising up in state, sunny day is tiring, roads empty in day ti | Patrika News

राज्य में गर्मी ढाने लगी है कहर, धूप से हुए हलकान, दोपहर में सड़कें सूनी

locationचेन्नईPublished: May 05, 2018 12:57:10 am

Submitted by:

Ritesh Ranjan

तमिलनाडु के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूप ने लोगों को हलकान किए रखा। सूर्योदय के साथ ही तेज धूप लोगों को असहनीय होने लगी है। सूर्य की तेज किरणों

Chennai, Tamil Naduheat, rising,  state, sunny day, tiring, roads, empty, day,
-पर्यटक स्थल बटोरने लगे हैं भीड़

– लोगों को खलने लगा है बसों का सफर
– पेय पदार्थ विक्रेताओं की बढ़ रही है तादाद
-कई जिलों में तापमान पहुंच सकता है 40 के पार
चेन्नई. तमिलनाडु के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूप ने लोगों को हलकान किए रखा। सूर्योदय के साथ ही तेज धूप लोगों को असहनीय होने लगी है। सूर्य की तेज किरणों की चुभन के चलते दोपहर में सड़कों पर भीड़ कम नजर आने लगी है। दस बजे बाद ही घर से बाहर निकलने पर पसीने छूटने लगते हैं। शुक्रवार से अग्नि नक्षत्र की शुरुआत हो गई। हालांकि मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की बात कही है। साथ ही प्रदेश के 9 जिलों में तापमान अधिक रहने की चेतावनी भी गई है।
इस साल अब तक नुंगम्बाक्कम मौसम विज्ञान केन्द्र में तापमापी का पारा 33 डिग्री सेल्सियम से आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि कई उप नगरीय इलाकों में पिछले दिनों पारा 40 पार कर गया था। गर्मी का कहर लगातार जारी है। पिछले दो सप्ताह से गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर दिया है। गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी के चलते जहां दिन में बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। लोग अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने लगे हैं। वहीं दिन में सूरज की गर्मी से बचने के लिए लोग छाते साथ में रखने लगे हैं। दिन में तपन तन को झुलसाने लगी है। गर्मी से राहत लेने के लिए शाम के समय पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है। खासकर मरीना बीच पर रौनक अलग ही नजर आने लगी है। गर्मी के कहर के चलते दिन में तो छांव में बैठ पाना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर के वक्त बसों की यात्रा तो और कष्टभरी साबित हो रही है। बसों में खड़े-खड़े यात्रा और ऊपर से गर्मी के कहर से यात्री पर दोहरी मार पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के वेलूर, तिरुवल्लूर, तिरुवण्णामलै, तिरुचि, पेरम्बलूर, करुर, मदुरै एवं तिरुनेलवेली में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस जबकि चेन्नई में ३६ से ३८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह मई महीने का सामान्य तापमान बताया जाता है। प्रदेश में तिरुचि में सबसे अधिक तापमान 40.3 दर्ज किया गया। लोग गर्मी से राहत के लिए तरह-तरह के जतन जरूर कर रहे हैं।
ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
गर्मी बढऩे के साथ ही ठंडे पेय-पदार्थों की मांग में बढो़तरी हुई है। आइसक्रीम एवं आविन के पार्लर ग्राहकों से भरे नजर आने लगे हैं वहीं जगह-जगह लगी गन्ने के रस की दुकानें भी भीड़ बटोरने लगी हैं। इसके अलावा नीबू पानी के जरिए भी लोग तपन कम करने का जतन कर रहे हैं। कलेजे को ठंडक देने वाले तरबूज की बिक्री के जगह-जगह ठेले सज चुके हैं। लस्सी की मांग भी तेज हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो