scriptआज आधी रात को तमिलनाडु के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान Mandous, हो सकती है भारी बारिश | Heavy rain, strong winds in Chennai amid cyclone Mandous warnin | Patrika News

आज आधी रात को तमिलनाडु के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान Mandous, हो सकती है भारी बारिश

locationचेन्नईPublished: Dec 09, 2022 06:25:59 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

तूफान के कारण शुक्रवार को चेन्नई में भारी बारिश हुई।

आज रात चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान मेंडोस, हो सकती है भारी बारिश

आज रात चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान मेंडोस, हो सकती है भारी बारिश

चेन्नई.

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान मेंडोस का बड़ा असर दिखाई दे रहा है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान मच्छुआरों को समुद्र में दूर जाने से रोका जा रहा है। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान मैंडूस नौ दिसंबर की आधी रात को चेन्नई के समुद्र तट से गुजर सकता है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के कई भागो में भारी बरसात की आशंका जताई गई है। तूफान के कारण शुक्रवार को चेन्नई में भारी बारिश हुई।

10 उड़ानों को रद्द करना पड़ा
चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई हवाई सेवाएं पर असर देखा गया। इस दौरान कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं कुछ फ्लाइटों में काफी देरी हुई। इस समय तूफान पुदुचेरी और श्रीहरिकोटा की ओर रवाना हुआ है। तूफान के कारण पुदुचेरी में सभी स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद करा गया है।


एनडीआरएफ की टीम सतर्क
इस तूफान से निपटने की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। मेंडोस से निपटने को लेकर एनडीआरएफ की टीम सतर्क है।. एनडीआरएफ ने अपने एक बयान में बताया कि सभी सदस्य गहरे पानी में बचाव अभियान चलाने में माहिर हैं। सभी 24 घंटे ड्यूटी पर हैं। लोगों की सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है। सब-इंस्पेक्टर एनडीआरएफ, संदीप कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ चेन्नई में मेंडोस चक्रवात की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। चेन्नई अडयार इंद्रा नगर में एनडीआरएफ टीम को तैयार रखा गया है, यहां उन्होंने कठिन स्थिति उत्पन्न होने पर बचाव सामग्री पैक की है। एनडीआरएफ टीम को निर्देश है कि तुरंत आवश्यक स्थान पर जाए। चक्रवात करीब आने के साथ ही चेन्नई में बारिश जारी है। चक्रवात पुदुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच आज रात से 10 दिसंबर की सुबह के वक्त तट को पार करेगा।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो