scriptतमिलनाडु में कल तक पहुंचेगा मानसून, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी | heavy rainfall during next 2 days in tamilnadu | Patrika News

तमिलनाडु में कल तक पहुंचेगा मानसून, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

locationचेन्नईPublished: Jun 04, 2021 05:42:43 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई में अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

heavy rainfall during next 2 days in tamilnadu

heavy rainfall during next 2 days in tamilnadu

चेन्नई.

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून चार जून के बाद तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयम्बत्तूर, तेनी, पुदुकोट्टै और शिवगंगा जैसे पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश एवं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

वहीं धर्मपुरी, सेलम, कलाकुरुचि, कड्लूर, दिंडीगुल, मदुरै, विरुदनगर, तुत्तुकुडी, रामनाथपुरम जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। मानसून के आते ही तटीय क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। वहीं, कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है।

चेन्नई में छाए रहेंगे बादल

दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर चेन्नई देखने मिल सकता है। चेन्नई में अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून चार राज्यों में पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, कर्नाटक, आंध्र पदेश और तमिलनाडु में पहुंच चुका है। यह केरल के अलावा कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण आंतरिक हिस्से, उत्तरी आंतरिक हिस्से, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से और तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो