scriptदेश के हर छठे कॉलेज मे 100 से भी कम पंजीयन, केवल 4 फीसदी कॉलेजों में तीन हजार से अधिक पंजीयन | higher education | Patrika News

देश के हर छठे कॉलेज मे 100 से भी कम पंजीयन, केवल 4 फीसदी कॉलेजों में तीन हजार से अधिक पंजीयन

locationचेन्नईPublished: Jun 19, 2021 09:22:25 pm

देश के हर छठे कॉलेज मे 100 से भी कम पंजीयन, केवल 4 फीसदी कॉलेजों में तीन हजार से अधिक पंजीयन- 60.56 फीसदी कॉलेज ग्रामीण इलाकों में- केवल महिला शिक्षा के लिए 10.75 फीसदी कॉलेज

higher education

higher education

चेन्नई. देश में 16.6 फीसदी कॉलेज में 100 से भी कम पंजीयन है। जबकि केवल 4 फीसदी कॉलेजों में ही तीन हजार से अधिक पंजीयन है। देश में 32.6 फीसदी कॉलेजों में केवल सिंगल पाठ्यक्रम है। इनमें से 84.1 फीसदी निजी प्रबंधित है। इनमें से 37.4 फीसदी कॉलेजों में तो केवल बीएड कोर्स ही पढाया जा रहा है। देश में 78.6 फीसदी कॉलेज निजी हाथों में तथा 21.4 फीसदी कॉलेज सरकारी है। उच्च शिक्षा की सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
देश में 60.56 फीसदी कॉलेज ग्रामीण इलाकों में तथा केवल 10.75 फीसदी कॉलेज केवल महिलाओं के लिए है। अधिकांश कॉलेजों में सिर्फ स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम ही पढ़ाए जा रहे हैं। केवल 2.7 फीसदी कॉलेज ही पीएचडी लेवल के प्रोग्राम चला रहे है। केवल 35.04 फीसदी कॉलेज ही पीजी लेवल के प्रोग्राम चला रहे हैं।
……………………………
सर्वाधिक कॉलेज वाले आठ प्रदेश में तमिलनाडु भी
देश में सर्वाधिक कॉलेज वाले आठ राज्य उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश व गुजरात है। उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 7788 कॉलेज है। महाराष्ट्र 4494 कॉलेज के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 4047 कॉलेज के साथ तीसरे नंबर है। राजस्थान में 3380 कॉलेज, आन्ध्रप्रदेश में 2750 कॉलेज और तमिलनाडु में 2610 कॉलेज है। मध्यप्रदेश में 2411 कॉलेज एवं गुजरात में 2275 कॉलेज है।
……………………………….
देश के सर्वाधिक कॉलेज वाले आठ प्रदेश
उत्तरप्रदेश 7788
महाराष्ट्र 4494
कर्नाटक 4047
राजस्थान 3380
आन्ध्रप्रदेश 2750
तमिलनाडु 2610
मध्यप्रदेश 2411
गुजरात 2275
…………………………….
देश में सबसे अधिक कॉलेज बेंगलुरु शहर में हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जयपुर एवं तीसरे स्थान पर हैदराबाद है। दस जिलों में देश के 10.7 फीसदी कॉलेज है। टॉप-50 जिलों में देश के 32 फीसदी कॉलेज है।
……………………………
दस जिले जहां सर्वाधिक कॉलेज
जिले का नाम कॉलेज की संख्या
बेंगलुरु शहर 1009
जयपुर 606
हैदराबाद 482
पुणे 467
प्रयागराज 363
रंगारेड्डी 352
भोपाल 326
नागपुर 325
गुण्टुर 301
गाजीपुर 300
………………………………………………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो