scriptएमपी में पांच साल में 23 विश्वविद्यालय बढ़े, तमिलनाडु में केवल एक विश्वविद्यालय की बढ़ोतरी हुई | higher education | Patrika News

एमपी में पांच साल में 23 विश्वविद्यालय बढ़े, तमिलनाडु में केवल एक विश्वविद्यालय की बढ़ोतरी हुई

locationचेन्नईPublished: Jun 28, 2021 10:54:21 pm

नए विश्वविद्यालयों की स्थापना में तमिलनाडु, पुदुचेरी फिसड्डी-मध्यप्रदेश में पांच साल में जहां 23 विश्वविद्यालय बढ़े, वहीं तमिलनाडु में केवल एक विश्वविद्यालय की बढ़ोतरी हुई

higher education

higher education

चेन्नई. पिछले पांच साल में मध्यप्रदेश में जहां 23 विश्वविद्यालय बने और महाराष्ट्र में 20 और राजस्थान में 19 विश्वविद्यालयों का इजाफा हुआ लेकिन इसके उलट तमिलनाडु में महज एक विश्वविद्यालय ही जुड़ पाया। पुदुचेरी में पांच साल में कोई नया विश्वविद्यालय नहीं बना। पांच साल पहले 2015-16 में मध्यप्रदेश में 43 विश्वविद्यालय थे लेकिन 2019-20 में इनकी संख्या बढ़कर 66 हो गई। इसी तरह से महाराष्ट्र में जहां 2015-16 में विश्वविद्यालयों की संख्या 45 थी जो 2019-20 मे बढ़कर 65 हो गई। राजस्थान में 2015-16 में 70 विश्वविद्यालय थे जो 2019-20 में बढ़कर 89 हो गए।
तमिलनाडु में पांच साल पहले 58 थे, अब 59 हुए
तमिलनाडु एवं पुदुचेरी इस मामले में फिसड्डी साबित हुए। तमिलनाडु में पांच साल पहले 2015-16 में जहां 58 विश्वविद्यालय थे जो 2019-20 में 59 तक पहुंच पाए। यानी पांच साल में महज एक नया विश्वविद्यालय जुड़ा। कमोबेश यही हाल पुदुचेरी का रहा। पुदुचेरी में 2015-16 में जहां चार विश्वविद्यालय थे जो 2019-20 में भी इतने ही यानी चार ही रहे।
……………..
देश में सबसे अधिक विश्वविद्यालय राजस्थान में, तमिलनाडु सातवें स्थान पर
देश में सबसे अधिक विश्वविद्यालय राजस्थान में 89 है। उसके बाद उत्तरप्रदेश में 81, गुजरात में 76, कर्नाटक में 69 मध्यप्रदेश में 66, महाराष्ट्र में 65 और तमिलनाडु में 59 विश्वविद्यालय है।
………………………
तमिलनाडु में पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय
2015-16 में 58
2016-17 में 58
2017-18 में 58
2018-19 में 59
2019-20 में 59
……………
मध्यप्रदेश में पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय
2015-16 में 43
2016-17 में 48
2017-18 में 52
2018-19 में 65
2019-20 में 66
……………
महाराष्ट्र में पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय
2015-16 में 45
2016-17 में 49
2017-18 में 54
2018-19 में 62
2019-20 में 65
……………
पुदुचेरी में पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय
2015-16 में 4
2016-17 में 4
2017-18 में 4
2018-19 में 4
2019-20 में 4
……………
राजस्थान में पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय
2015-16 में 70
2016-17 में 78
2017-18 में 79
2018-19 में 83
2019-20 में 89
…………………….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो