scriptसमूचे विश्व में हिन्दी ने बनाई पहचान | Hindi made by all over the world | Patrika News

समूचे विश्व में हिन्दी ने बनाई पहचान

locationचेन्नईPublished: Sep 13, 2017 10:06:43 pm

हिन्दी ने समूचे विश्व में अपनी पहचान कायम की है। हमारे यहां नालंदा एवं तक्षशिक्षा जैसे शिक्षण संस्थानों व वेद-पुराणों ने समूची दुनिया को सीख दी। राष्ट

Hindi made by all over the world

Hindi made by all over the world

चेन्नई।हिन्दी ने समूचे विश्व में अपनी पहचान कायम की है। हमारे यहां नालंदा एवं तक्षशिक्षा जैसे शिक्षण संस्थानों व वेद-पुराणों ने समूची दुनिया को सीख दी। राष्ट्रीय बहुविकलांग व्यक्ति अधिकारिता संस्थान के निदेशक डा. हिमांशु दास ने यह बात कही।

वे वेपेरी स्थित गुरु श्री शांतिविजय जैन महिला महाविद्यालय में अंंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता हिन्दी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मौजूदा पीढ़ी का जोर अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की तरफ तो है लेकिन वे हिन्दी को इतनी तरजीह नहीं दे रहे हैं। हम हिन्दी पर खास ध्यान देकर इसे और आगे ले जा सकते हैं। जिस तरह सभी क्षेत्रों में हिन्दी का बोलबाला बढ़ा है, निसंदेह आने वाले समय में इसका महत्व और अधिक बढ़ेगा।

मनोन्मण्यम सुन्दरनार विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डा. ए. भवानी ने कहा हिन्दी लगातार विस्तृत हो रही है। हिन्दी ने रोजगार के द्वार खोले हैं। हिन्दी का महत्व जानने लगे हैं। हिन्दी सीखकर हम अपने को और अधिक आगे ले जा सकते हैं।

महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. मिथलेश सिंह ने मुख्य अतिथि तथा हिन्दी प्राध्यापिका डा. ईश्वरी ने विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया। संचालन छात्रा यशवी मोहता ने किया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में रोशनी एच. प्रथम तथा प्रेक्षा द्वितीय रही। कविता लेखन में हिना कुमारी प्रथम व ललिता द्वितीय रही। फायरलेस कुकिंग में पूजा, कांचना एवं मेघना की टीम प्रथम तथा चेतना, एकता एवं दीक्षिता की टीम द्वितीय रही। लोकनृत्य में सेजल एवं ग्रुप प्रथम तथा मनसी एवं ग्रुप द्वितीय रहा।

कार्यक्रम में हिन्दी विभाग स्टूडेंट्स क्लब की सचिव नेहा जैन, सह सचिव तान्या जैन के साथ यशवी मोहता, दीक्षिता जैन, सिमरा इराम, भाविका अश्विनी, रीतिका जैन, खुशबू बाफना, खुशबू खत्री, श्वेता जैन, वर्षा सोलंकी ने सहयोग किया।

 

 

नवयुवक मंडल की बैठक
चेन्नई. राजपुरोहित नवयुवक मंडल (सिरोही) चेन्नई की बैठक रविवार को मंडल उपाध्यक्ष गिरधारीलाल राजपुरोहित के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में शामिल अध्यक्ष हंसराज राजपुरोहित व संरक्षक शंकरलाल राजपुरोहित की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में मंडल के कई सदस्य मौजूद थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो