scriptसौहार्द संगोष्ठी चेन्नई का होली मिलन उत्सव | Honeymoon Festival of Honorable Symposium Chennai | Patrika News

सौहार्द संगोष्ठी चेन्नई का होली मिलन उत्सव

locationचेन्नईPublished: Mar 25, 2019 12:21:06 am

बसंत के आगमन और प्रकृति के नवश्रृंगार के उपरांत आत्मिक आनंद की असीम अनुभूति के आध्यात्मिक पर्व होलीका -दहन अर्थात रंगोत्सव…

Honeymoon Festival of Honorable Symposium Chennai

Honeymoon Festival of Honorable Symposium Chennai

चेन्नई।बसंत के आगमन और प्रकृति के नवश्रृंगार के उपरांत आत्मिक आनंद की असीम अनुभूति के आध्यात्मिक पर्व होलीका -दहन अर्थात रंगोत्सव एवं आनन्दोत्सव का पवित्र और पावन पर्व सुनील कुमार झा रेलवे अभियंता के आवास परिसर अयनावरम में हर्षोल्लास मनाया गया। रजनी कांत मिश्रा के मंत्र ध्वनि एवं ईश्वर करुण के मैथिली होली गीत से शुभारंभ किया गया। आइ सी एफ के स्कूल के ग्राउंड में होली मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, सभी सदस्यों ने जम कर होली और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।

मुख्य अतिथि साहित्यकार ईश्वर करुण के होली गीतों पर सभी झूमते रहे। युवा दल ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया और समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सौहार्द संगोष्ठी के संस्थापक अध्यक्ष दलसागर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण, सचिव सुनील झा, महेंद्र सिंह, देवी शरण, प्रमोद संवाई, अजय कुमार एवं उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह एवं सौहार्द संगोष्ठी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। संगोष्ठी परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हृदय से एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो