scriptकुं ए के मुहाने पर बना मकान ढहा, तीन प्रवासी कारीगर घायल | House collapsed , injured three migrant artisans | Patrika News

कुं ए के मुहाने पर बना मकान ढहा, तीन प्रवासी कारीगर घायल

locationचेन्नईPublished: Aug 10, 2018 01:24:35 pm

Submitted by:

Arvind Mohan Sharma

तीनों यहां हॉजरी फैक्ट्री में काम करते हैं

House collapsed , injured three migrant artisans

कुं ए के मुहाने पर बना मकान ढहा, तीन प्रवासी कारीगर घायल

कुएं की जमीन पर कब्जा कर वासीमलाई ने कच्चा -पक्का मकान बना कर उत्तर भारत के कारीगरों को किराए पर दे रखा है। यह सत्तारुढ़ दल एडीएमके का कार्यकर्ता बताया जाता है

कोयम्बत्तूर . तिरुपुर में एक कुंए के मुहाने पर बने मकान की दीवार ढह जाने से तीन लोग घायल हो गए। ये उत्तर भारतीय बताए जा रहे हैं। तीनों यहां हॉजरी फैक्ट्री में काम करते हैं। इनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।सूत्रों ने बताया कि कुएं की जमीन पर कब्जा कर वासीमलाई ने कच्चा -पक्का मकान बना कर उत्तर भारत के कारीगरों को किराए पर दे रखा है। यह सत्तारुढ़ दल एडीएमके का कार्यकर्ता बताया जाता है। कुए की जगत पर बने मकान के कमरे की दीवार अचानक ढह गई। कमरे में रहने वाले तीन कारीगर घायल हो गए। आसपास रहने वालों ने तीनों को मलबे से निकाला व अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों की खरीखोटी सुनने के बाद आश्वस्त किया कि जल्द ही इस स बन्ध में कार्रवाई की जाएगी

इस बीच खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूछा कि जब कुए की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। तबभी प्रशासन के साथ पुलिस को खबर दी ।इसके बाद इस पर मकान बनाया गया तब भी बताया गया।लेकिन कब्जा करने वाला एडीएमके का कार्यकर्ता होने की वजह से प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी। इसी का नतीजा है कि आज तीन लोगों की जीवन संकट में पड़ गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की खरीखोटी सुनने के बाद आश्वस्त किया कि जल्द ही इस स बन्ध में कार्रवाई की जाएगी।लोगों ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्चे मकान बना किराए पर देने का धंधा जोरों पर है चल रहा। लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इस घटना से सबक लेते हुए तत्काल कब्जों को हटाया जाए। जो लोग कब्जा करे बैठे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो