scriptतमिलनाडु के 31 जिलों में फैला कोरोना वायरस का संक्रमण, आंकड़ों पर एक नजर | how-many-people-are-infected-in-Tamilnadu | Patrika News

तमिलनाडु के 31 जिलों में फैला कोरोना वायरस का संक्रमण, आंकड़ों पर एक नजर

locationचेन्नईPublished: Apr 04, 2020 09:26:42 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

how-many-people-are-infected-in-Tamilnadu-District wise report: तमिलनाडु में कुल संक्रमितों की संख्या 485 है जिसमें 477 एक्टिव मरीज है और 8 लोगों को रोगमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

चेन्नई.

तमिलनाडु में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 485 पर पहुंच गई है जबकि इनमें एक्टिव पॉजिटिव मामले 537 है जो महाराष्ट्र की तुलना में अधिक है। अब तक तमिलनाडु में कोरोना की वजह से कुल ३ लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में शनिवार को 47 नए मामले सामने आए जिसके बाद संख्या बढ़कर 537 हो गई। राज्य में खतरनाक वायरस से 26 लोगों की मौत हो गई। 50 लोगों को रोगमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। वहीं तमिलनाडु में कुल संक्रमितों की संख्या 485 है जिसमें 477 एक्टिव मरीज है और 8 लोगों को रोगमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं राज्य में अबतक २,१०,५३८ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें ९०४१२ लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। अबतक ४२४८ सैंपल लिए गए। ४८५ पॉजिटिव पाए गए और ४०७ सैंपल के रिपोर्ट आना बाकी। १६८१ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज किया जा रहा है। दिल्ली जमात से आए १२०० लोगों को ट्रेस किया गया। १०९७ लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। इनमें ४३७ लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए। राज्य में अबतक ३३७१ वेंटीलेटर उपलब्ध है और २२०४९ आइसोलेशन बेड उपलब्ध है।

तबलीगी जमात और हैरान करने वाला उछाल
तबलीगी जमात जिसका दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में मार्च के मध्य में जमावड़ा हुआ था, उसे भारत में वायरस का बड़ा संवाहक करार दिया जा रहा है। जमात के कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। जमात को पूरे दक्षिण एशिया में कोरोना का सबसे बड़ा कलस्टर बताया जा रहा है।
—-
अबतक तमिलनाडु के 31 जिलों से आए इतने मामले:
चेन्नई- 88
दिंडीगुल- 43
तिरुनेलवेली- 37

ईरोड- 32
कोयम्बत्तूर- 29
नामक्कल- 24
तेनी- 23
रानीपेट- 23
करूर- 22
चंगलपेट- 19
मदुरै- 17
तिरुचि- 17
तिरुवारुर- 12
तिरुवल्लूर- 11
विरुदनगर- 11
तिरुपत्तूर- 10
विल्लुपुरम- 10
सेलम- 9
तुत्तुकुड़ी- 9
तिरुवण्णामलै- 6
नागपट्निम- 5
शिवगंगा- 5
कन्याकुमारी- 5
वेलूर- 3
कांचीपुरम- 3
कड्लूर- 3
तिरुपुर- 3
रामनाथपुरम- 2
कलकुरुचि- 2
तंजावुर- 1
पेरम्बलूर- 1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो