scriptमनुष्य को ऐसा कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे सामने वालों को तकलीफ पहुंचे | Human beings should not behave like this, because those who are in fro | Patrika News

मनुष्य को ऐसा कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे सामने वालों को तकलीफ पहुंचे

locationचेन्नईPublished: Oct 28, 2018 09:43:43 pm

मनुष्य को ऐसा कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे सामने वालों को तकलीफ पहुंचे
 

wcwq

मनुष्य को ऐसा कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे सामने वालों को तकलीफ पहुंचे

चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने शनिवार को कहा कि मनुष्य को ऐसा कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे सामने वालों को तकलीफ पहुंचे। किसी का अच्छा हो सके तो अच्छा कर देना चाहिए, लेकिन किसी का कभी बुरा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा जैसा मनुष्य दूसरों को देगा, वापस में उसे वैसा ही मिलेगा। अगर मनुष्य अपने मन में किसी के प्रति गलत भाव उत्पन्न करता है तो उसके प्रति भी लोगों के मन में गलत भाव ही उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा जीवन को बेहतर मार्ग पर पहुंचाने के लिए मन में दूसरों के भलाई का भाव ही रखना चाहिए। जीवन में अगर कोयल नहीं बन सकते तो कौवे का भाव भी मन में नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने वालों का ही जीवन सफल हो पाएगा। मीठे बोल से दुखी मन को भी खुशी प्रदान की जा सकती है। कड़वे शब्द अच्छे मन को भी दुखी कर देते हंै। उन्होंने कहा कुछ पाने के लिए पहले देना पड़ता है। जीवन में अगर कुछ पाना है तो सबसे पहले देना सीखना चाहिए। सुखी बनना है तो दूसरों को खुशी देना चाहिए। अपने मन में ऐसा भाव रखने वाले जीवन में सफल हो पाते हैं। सागरमुनि ने कहा जीवन से अगर धन चला गया तो मेहनत करने के बाद वापस आ जाता है। अगर स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे भी वापस बनाया जा सकता है। लेकिन एक बार जीवन से चरित्र चला गया तो इसे वापस नहीं लाया जा सकता है। मनुष्य का जीवन आहार, जल और ज्ञान से चलता है। इन तीनों के जीवन में नहीं होने से जीवन का कोई मतलब नहीं निकलता। उन्होंने कहा चरित्र के आने के बाद ही जीवन में समझ आती है। समझ आने के बाद मनुष्य ज्ञानी होता है। जीवन में ज्ञान पाने के लिए सबसे पहले चरित्र लाने की जरूरत है। चरित्र नहीं होने से ज्ञान आना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जीने के लिए आहार की जरूरत होती है उसी तरह आत्म शुद्धि के लिए चरित्र जरूरी होता है। कोषाध्यक्ष गौतमचंद दुगड़ ने बताया कि रविवार को गुरु फतेहचंद की 57वीं पुण्यतिथि, उपाध्याय पुष्करमुनि की 109वीं और प्रवर्तक मदनमुनि की 67वीं जयंती पर गुणानुवाद और गौतममुनि के एकांत मौन साधना करने को लेकर अभिनंदन समारोह रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो