scriptपति के चरित्र पर संदेह से आहत पत्नी ने की आत्महत्या | Hurt because of husband's behavior wife committed suicide | Patrika News

पति के चरित्र पर संदेह से आहत पत्नी ने की आत्महत्या

locationचेन्नईPublished: Feb 22, 2019 12:34:29 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

चूलैमेडु के पेरियारपेड्डै में एक विवाहिता ने पति द्वारा संदेह करने से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

चेन्नई. चूलैमेडु के पेरियारपेड्डै में एक विवाहिता ने पति द्वारा संदेह करने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला मोहना (२९) ने पति द्वारा की जा रही प्रताडऩा से परेशान होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसका पति मौके से फरार बताया गया है। पुलिस को उसी पर संदेह है।
पुलिस ने बताया कि मोहना का पति राजेश पेशे से अधिवक्ता है। दम्पती को एक बेटा हर्षवर्धन (७) है। दरअसल राजेश को मोहना के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। राजेश मोहना को पीटता था और प्रताडि़त करता था। मोहना कई बार पुलिस को फोन कर घर बुला चुकी थी। पुलिस दोनों को समझाकर वापस चली जाती थी। बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और मोहना ने पुलिस को फोन कर घर बुलाया था। पुलिस ने दोनों को समझाया और वहां से चली गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और मोहना के आत्महत्या करने की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेश के बेटे से पूछने के बाद पुलिस ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी मां पंखे से झूल रही थी। पुलिस को संदेह है कि राजेश के प्रताडऩा के बाद मोहना ने अपने कमरे में खुद को फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो