scriptतमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में जारी हाई अलर्ट, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट | IMD predicts heavy rainfall in Tamil Nadu | Patrika News

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में जारी हाई अलर्ट, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट

locationचेन्नईPublished: Dec 07, 2022 06:46:46 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

आईएमडी ने 8 दिसम्बर को तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में जारी हाई अलर्ट, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में जारी हाई अलर्ट, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट

चेन्नई.

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है जो जल्द ही इन राज्यों के तटों से टकरा सकता हैं। इस चक्रवात के कारण तीनों राज्यों में तेज बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी ने 8 दिसम्बर को तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

चेन्नई, कड्लूर, नागपट्टिनम, एण्णूर, कट्टुपल्ली, पुदुचेरी, कराईकल, पंबन और तुत्तुकुडी बंदरगाहों में चेतावनी दी गई है। आईएमडी दिल्ली ने एक रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया है कि चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कड्लूर, मईलाडुटुरै और नागापट्टिनम जिलों में 9 दिसम्बर को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

मदद के लिए टीमें तैनात
जानकारी के अनुसार चक्रवात के कारण किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमों, सेना और नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अवसाद चेन्नई से लगभग 900 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर केंद्रित है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है बुधवार शाम तक दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में चक्रवात में तब्दील हो जाएगा। इसके बाद यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुुचेरी के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो