scriptबाढ़ प्रभावितों की राहत के लिए १ हजार करोड़ का आवंटन करें राज्य सरकार: स्टालिन | increase relief amount given to the flood-affected people in the Nilgi | Patrika News

बाढ़ प्रभावितों की राहत के लिए १ हजार करोड़ का आवंटन करें राज्य सरकार: स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Aug 16, 2019 05:37:39 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

चेन्नई. DMK president M K Stalin on Friday राज्य सरकार से नीलगिरी जिले के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत राशि में वृद्धि करने की मांग की।

बाढ़ प्रभावितों की राहत के लिए १ हजार करोड़ का आवंटन करें राज्य सरकार: स्टालिन
चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को राज्य सरकार से नीलगिरी जिले के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत राशि में वृद्धि करने की मांग की। मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा राहत कार्यो के लिए राज्य सरकार को १ हजार करोड़ आवंटित करनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ का आकलन करने के बाद १९९ करोड़ तक की क्षति आंकि गई थी, जो कि वास्तविक क्षति से बहुत ही कम है। गत ५ से ९ अगस्त तक जिले में भारी बारिश हुई। जिले के अवलांचे में ८ से ९ अगस्त तक २४ घंटे ९१ सीएम बारिश दर्ज हुई थी। उन्होंने कहा कि गत रविवार और सोमवार को प्रभावित इलाकों का दौरा के बाद मुझे प्रभावित लोगों की समस्या दिखी। बिजली के खंबे गिरने की वजह से जिले के बहुत सारे इलाकों में बिजली नहीं है। पेयजल की आपूर्ति बहुत ही कम हो गई है और लोगों को पर्याप्त खाना भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुडलूर विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और क्षति की वजह से १० हजार से अधिक लोग राहत कैंमों में रह रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार को १ हजार करोड़ का आवंटन करने के साथ जिले को आपदा प्रभावित घोषित कर देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो