– कमल हासन की आगामी फिल्म इंडियन-२
सूत्रों के अनुसार फिल्म सिटी में कमल हासन की फिल्म इंडियन-२ का सेट तैयार किया जा रहा था। इस काम में कई मजदूर और कर्मचारी लगे थे। इस दौरान बुधवार रात विशालकाय क्रेन के गिरने से आठ लोग घायल हो गए जिनमें तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई।
शेष पांच जनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल दस्ते की टीम घटना स्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।