scriptइंडियन ओवरसीज बैंक को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार | Indian Overseas Bank Receives Official Language Award | Patrika News

इंडियन ओवरसीज बैंक को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

locationचेन्नईPublished: Sep 22, 2018 10:10:58 pm

भारत सरकार ने इंडियन ओवरसीज बैंक की हिंदी पत्रिका वाणी को ग क्षेत्र के लिए वर्ष 2017-18 के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया…

Indian Overseas Bank

Indian Overseas Bank

चेन्नई।भारत सरकार ने इंडियन ओवरसीज बैंक की हिंदी पत्रिका वाणी को ग क्षेत्र के लिए वर्ष 2017-18 के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हिंदी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर. सुब्रमण्य कुमार को प्रदान किया।

 

गौरतलब है कि इस बैंक का मुख्यालय चेन्नई में स्थित है तथा दक्षिण में हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए यह समय-समय पर हिंदी से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। इसके अलावा इसे आधार उत्कृष्टता अवार्ड 2018 के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया। यह सम्मान इसे 4 अक्टूबर को गोवा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

चोरों ने चार मकानों से चुराए लाखों के जेवरात, नकदी

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

आदम्बाक्कम में रविवार रात एक साथ चार बंद मकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। एक ही रात में एक साथ चार घरों के ताले टूटने की सूचना सोमवार सुबह इलाके में फैलने के बाद सनसनी फैल गई।

थाना पुलिस ने पीडि़तों की सूचना पर उनके घर जाकर मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरोंं की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों ने चारों मकानों से ३५ सवरन के गहने और ५० हजार की नकदी चुरा ली। आदम्बाक्कम के पार्थसारथी नगर निवासी रमण (५६) जो पूर्व फौजी हैं, पुणे में अपने बेटे से मिलकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। इसी तरह जेनिश जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने भी घर में लैपटॉप और गहने चोरी होने की शिकायत की है। इसके अलावा रामबाबू और भूपति के घर भी चोरी की वारदात हुई जिसमें गहने चोरी हुए हैं।

जांच में जुटे अधिकारी ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट पर लगे ताले को तोडक़र घर में प्रवेश किया और आलमारियों के लॉक तोडक़र करीब 12-13 हजार रुपए और सोने के गहने चोरी करके फरार हो गए। चारों घरों से लगभग दस लाख मूल्य के सोने के गहने चोरी हुए हैं। आदम्बाक्कम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो