scriptISRO Chief Somanath meets chess prodigy Praggnanandhaa in chennai | विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इसरो के साथ काम करेंगे प्रज्ञानंदा: सोमनाथ | Patrika News

विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इसरो के साथ काम करेंगे प्रज्ञानंदा: सोमनाथ

locationचेन्नईPublished: Oct 17, 2023 03:16:20 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

सोमनाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस समय शतरंज में विश्व में 15वें क्रम के खिलाड़ी प्रज्ञानंदा आने वाले समय में नम्बर एक खिलाड़ी होंगे।

हाई स्पीड फेरी सेवा के लिए यात्री तलाशने में फूल रही सांसें, 23 अक्टूबर से सेवा होंगी बंद
हाई स्पीड फेरी सेवा के लिए यात्री तलाशने में फूल रही सांसें, 23 अक्टूबर से सेवा होंगी बंद

चेन्नई.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा युवाओं के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी के साथ काम करेंगे। सोमनाथ ने यहां युवा शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानंदा से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, हमें गर्व है कि हमारे पास एक प्रज्ञान चंद्रमा पर है और जमीन पर प्रज्ञानंदा है। हमने भारत के लिए जो चंद्रमा पर किया है, वह उन्होंने जमीन पर किया है। इसरो प्रमुख ने कहा, वह हमारे साथ अंतरिक्ष के प्रचार के लिए भी काम करेंगे। मुझे बहुत खुशी है कि प्रज्ञानंदा भारत को बहुत गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हमारे साथ युवाओं को पाठ्यक्रम में विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विषय लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सोमनाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस समय शतरंज में विश्व में 15वें क्रम के खिलाड़ी प्रज्ञानंदा आने वाले समय में नम्बर एक खिलाड़ी होंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.