scriptतेरी मेहरबानियां … | jalli kattu : Bull flare, woman and childrens narrow escape | Patrika News

तेरी मेहरबानियां …

locationचेन्नईPublished: Jan 19, 2020 05:38:41 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

Jalli kattu में भड़के सांड से डरी महिला ने बच्चों को आंचल में समेटा, सांड की दयालुता बनी चर्चा का विषय

तेरी मेहरबानियां ...

भड़के बैल से डरी महिला ने बच्चों को आंचल में समेटा : खेल के दौरान बेकाबू होकर भड़का बैल को अपने बच्चों की ओर आता देख महिला बैल से खुद और अपने बच्चों को बचाने का प्रयास करती हुई।

चेन्नई. तमिलनाडु में पोंगल के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले पराक्रमी खेल जल्लीकट्टू ग्रामीण इलाके के कई क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जोखिमल वाले इस खेल के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह रहता है। जल्लीकट्टू के दौरान सांड को काबू करने की कोशिश में घायल हुए लोगों में अब तक करीब छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

तेरी मेहरबानियां ...

इस बीच शिवगंगा जिले से इस खेल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। दरअसल इस तस्वीर में खेल के दौरान बेकाबू हुआ तिमिल नस्ल का एक सांड से डरी हुई महिला अपने बच्चे को उससे बचाने का प्रयास करती है लेकिन सांड उनके ऊपर से छलांग लगाकर न सिर्फ मां-बच्चे को बचाता है बल्कि खुद को भी सुरक्षित आगे निकल जाता है। इससे बैल की दयालुता चर्चा का विषय बन गई।

 

तेरी मेहरबानियां ...

और एक क्षण के लिए ठिठका बैल : एक बार तो लगा कि भड़का हुआ बैल महिला और उसके बच्चों को कुचल कर ही आगे बढ़ेगा लेकिन उनके पास आते ही बैल कुछ क्षण के लिए अचानक अपनी गति को कम कर देता है।

तस्वीर 3 : फिर दिखाई दया : महिला और उसके बच्चों के ऊपर से कूदकर बैल आगे निकल जाता है। महिला और उसके बच्चे सकुशल रहते हैं और बैल आगे बढ जाता है। इससे बैल की दयालुता चर्चा का विषय बन गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो