scriptपालामेडु में जलीकट्टु प्रतियोगिता | jallikattu | Patrika News
चेन्नई

पालामेडु में जलीकट्टु प्रतियोगिता

पालामेडु में जलीकट्टु प्रतियोगिता- राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने हरी झंडी दिखाकर की प्रतियोगिता की शुरुआत- लोगों ने कोविड के चलते फेस मास्क लगाया

चेन्नईJan 16, 2021 / 11:01 am

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

चेन्नई. हर साल माट्टु पोंगल के दिन पालामेडु जल्लीकट्टु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मदुरै कलक्टर टी. अन्बझगन भी मौजूद रहे। 651 खिलाड़ी पंजीकृत किए गए हैं। प्रतियोगिता में 800 बैल शामिल है। आयोजकों ने बताया कि एक समय में केवल 25 खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जाएगी।
तमिलनाडु सरकार ने कुछ नियमों के साथ जल्लीकट्टु के आयोजन की अनुमति दी है। एक इवेन्ट में 150 से अधिक खिलाड़ी नहीं होने चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए कोविड-19 नेगेटिव प्रमाण पत्र होना जरूरी है। दर्शकों की क्षमता भी पचास फीसदी रखी गई है।
2014 में जल्लीकट्टु पर प्रतिबंध लगा दिया था
एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अवनियापुरम में जलीकट्टु इवेन्ट के गवाह बने। केन्द्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में जल्लीकट्टु पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने तर्क दिया कि जल्लीकट्टु हमारी संस्कृति का हिस्सा है। बाद में जनवरी 2017 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया था। इसे लेकर कई प्रदर्शन भी हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो