scriptजयललिता के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने काटा ७१ किलो का केक | Jayalalitha's Birthday, C M, Deputy C M cut 71 kg cake | Patrika News

जयललिता के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने काटा ७१ किलो का केक

locationचेन्नईPublished: Feb 25, 2019 02:20:24 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

– राज्य भर में हुए विभिन्न कार्यक्रम
 
 

birthday,minister,Jayalalitha,chief,deputy,cake,cut,

जयललिता के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने काटा ७१ किलो का केक

चेन्नई. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके मुख्यालय सहित राज्य भर में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे. जयललिता के ७१वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने ७१ किलो का केक काटा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने ग्रीनवे आवास पर जयललिता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राज्य भर में रक्तदान और स्वास्थ्य कैंप सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी मुख्यायल में लोकसभा उपाध्यक्ष एम, तंबीदुरै, एआईएडीएमके प्रेसिडियम चेयरमैन मधुसूदनन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा तमिलनाडु के विकास के लिए अम्मा की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उनके कुशल प्रशासन और कल्याणकारी योजनाओं का अनगिनत जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही एआईएडीएमके के सभी जिला, टाउन और पंचायत मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अम्मा के जन्मदिन पर पुदुचेरी, दिल्ली, कर्नाटक, आध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल और महाराष्ट्र सहित एआईएडीएमके के सभी पार्टी कार्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो