scriptजेसीआई ने अन्नदान किया व कपड़े बांटे | JCI donated food and distributed clothes | Patrika News

जेसीआई ने अन्नदान किया व कपड़े बांटे

locationचेन्नईPublished: Mar 25, 2019 12:24:29 am

जेसीआई चेन्नई रॉयल की ओर से अन्नदानम कार्यक्रम के तहत पेरानूर (चेंगलपेट) स्थित लेप्रोसी होम सेन्टर में 160 निशक्त और बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों…

JCI donated food and distributed clothes

JCI donated food and distributed clothes

चेन्नई।जेसीआई चेन्नई रॉयल की ओर से अन्नदानम कार्यक्रम के तहत पेरानूर (चेंगलपेट) स्थित लेप्रोसी होम सेन्टर में 160 निशक्त और बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को भोजन कराया। संस्था के सदस्यों ने उनके साथ समय भी व्यतीत किया। सदस्यों ने उनको दैनिकि उपयोग की सामग्री एवं साड़ी, लूंगी भी प्रदान की। इस कार्य में अध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष श्रीपाल जैन, रमेश नाहटा, भरत गांधी, कुलदीप जैन, मोहन जैन, विक्रम जैन, राजकुमार जैन, हितेन ठक्कर, विनोद दमाणी, मनोज लोढा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष अलगिरी ने की डीएमके प्रमुख स्टालिन से भेंट

२६ मार्च को नामांकन भरने का आखिरी दिन है। ऐसे में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में सभी राजनीतिक दल तत्परता दिखा रहे हैं।तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके गठबंधन से चुनाव लड़ रही है। उसे तमिलनाडु की ९ और पुदुचेरी की एक सीट आवंटित हुई है। पार्टी ने दो पूर्व प्रदेशाध्यक्षों व केंद्रीय मंत्री रहे ईवीकेएस इलंगोवन और एस. एस. तिरुणावकरसु को फिर से मौका दिया है।

कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने रविवार को डीएमके मुख्यालय अण्णा अरिवालयम में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। स्टालिन गठबंधन के साझा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। भेंट के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के. एस. अलगिरि ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि स्टालिन के चुनाव प्रचार के बाद जनता में जबरदस्त उत्साह है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो