चेन्नई

संयुक्त निदेशक व सहायक डेढ़ लाख की घूस लेते गिरफ्तार

रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों में एक कृषि विभाग का संयुक्त निदेशक सुकुमार व दूसरा इसका सहायक मुरुगन है

चेन्नईMay 24, 2018 / 12:35 pm

Arvind Mohan Sharma

संयुक्त निदेशक व सहायक डेढ़ लाख की घूस लेते गिरफ्तार

कोयम्ब त्तूर . कृषि भूमि को आवासीय में परिवर्तित कराने के लिए विभाग के दो अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों में एक कृषि विभाग का संयुक्त निदेशक सुकुमार व दूसरा इसका सहायक मुरुगन है। दोनों के खिलाफ पुलिअकुलम के किसान अशोक कुमार ने शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर जाल बिछाया गया। अशोक की शहर के बाहरी इलाके में 10 एकड़ कृषि भूमि है ।वह इसे आवासीय में परिवर्तित कर यहां प्लाट बेचना चाहता था। इसके लिए उसने कृषि विभाग में अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। पर उसे चक्कर कटवाया जा रहे थे। आखिर उसने तडग़म रोड पर संयुक्त निदेशक कार्यालय में अधिकारी सुकुमार से सं पर्ककिया। उसने किसान को आगे की प्रक्रियाओं के लिए अपने सहायक से मिलने की सलाह दी। मुरुगन ने किसान को समझाय और बताया कि यदि दो लाख रुपए दो तो हाथों हाथ अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। अंतत: किसान डेढ़ लाख रुपए देने पर सहमत हो गया। बाद में अशोक ने ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक राजेश से संपर्क किया। वहां से इसे लाल रंग लगे नोट दे कर संयुक्त निदेशक कार्यालय के लिए रवाना कर दिया। मंगलवार शाम को अशोक ने मुरुगन से मुलाकात की। बाद में संयुक्त निदेशक से मिला और डेढ़ लाख रुपए सौंप दिए। इशारा पाकर ब्यूरो की टीम ने दोनों को दबोच लिया। हाथ धुलवाए तो रंग निकल आया। दोनों को गिरफतार कर लिया गया है।
 

 

गांजा बेचता युवक गिरफ्तारर तार
कोयम्ब त्तूर. शहर पुलिस ने नानजुंडपुरम इलाके में गांजा बेचते एक युवक कोगिरफ्तार किया है। उसके पास एक किलोग्राम से अधिक गांजा मिला है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उक्कडम की मजीद कॉलोनी का जॉन है।उसे पुलिस उप-निरीक्षक कंदसामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गिर तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेट्टूपालयम में एक जने से गांजा लाता है और यहां कॉलेज छात्रों को बेचता है। विशेष टीम ने बाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से केंद्रीय जेल भेज दिया गया । जॉन से पूछताछ के आधार पर पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय गांजा बेचने वालों व गिरोह के सरगना को गिर तार करने की कोशिश में जुटी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.