विशेष उद्बोधन में अन्नामलै ने कहा, वानती श्रीनिवासन महिला मोर्चा में कई नई चीजों का समावेश करती हुईं बदलाव ला रही हैं। तमिलनाडु इस बदलाव के लिए तैयार है। उनका सपना है कि राज्य की महिला शाखा देश में अग्रणी हो। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगले तीन सालों में यह शाखा ऊंचा मुकाम हासिल करेगी।
राजनीतिक वातावरण पर टिप्पणी
प्रदेश के राजनीतिक वातावरण के बारे में उन्होंने कहा, राज्य में दो बड़े प्रशासकों के निधन के बाद बड़ा अंतराल पैदा हो गया है। महिलाओं को स्वच्छ राजनीति ही पसंद है। केंद्र सरकार की नब्बे फीसदी योजनाओं के मूल में महिलाएं ही हैं। केंद्र सरकार की नीतियां नारी केंद्रित है। मतदान केंद्रों पर भाजपा का बहुत बड़ा विश्वास महिलाओं पर ही टिका है। जब तक हमें महिलाओं का साथ और विश्वास प्राप्त है मोदी नीत भाजपा सरकार को कोई भी नहीं हिला सकता है।
रजनीकांत से सहमत
अन्नामलै ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में पैदा शून्य की स्थिति के बारे में सबसे पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी थी। वे उनसे पूरी तरह सहमत हैं। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमारति राजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. के. कनकसभापति व प्रदेश किसान विकास मोर्चा के अध्यक्ष जीके नागराज और अन्य उपस्थित थे।