scriptविधानसभा में करारी हार के बाद एमएनएम में नए सिरे से नियुक्तियां | kamal haasan | Patrika News

विधानसभा में करारी हार के बाद एमएनएम में नए सिरे से नियुक्तियां

locationचेन्नईPublished: Jun 26, 2021 06:38:15 pm

विधानसभा में करारी हार के बाद एमएनएम में नए सिरे से नियुक्तियां- अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाग्य आजमाएगी- चुनाव में हार के बाद पार्टी के कई प्रमुख लोग पार्टी छोड़ चले गए थे

kamal haasan

kamal haasan

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हार के बाद मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक अध्यक्ष कमल हासन ने शनिवार को नई नियुक्तियों की घोषणा की। चुनाव के बाद तत्कालीन उपाध्यक्ष आर महेंद्रन सहित कई नेताओ के इस्तीफे के बाद यह बदलाव आया है। दो प्रमुख राजनीतिक सलाहकार, उपाध्यक्ष, तीन राज्य सचिव, एक अतिरिक्त केंद्रीय शासी निकाय सदस्य को नियुक्त किया गया।
कमल हासन ने कहा, आने वाले दिनों में इस तरह की और नियुक्तियां की जाएंगी। नव नियुक्त राज्य सचिवों ने 2021 के तमिलनाडु राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है। पार्टी अध्यक्ष एमएनएम के महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेंगे।नियुक्तियां 6 अप्रेल के चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी में पलायन के मद्देनजर हुई हैं। हासन के करीबी विश्वासपात्र आर महेंद्रन ने लोकतंत्र की कमी का आरोप लगाते हुए संगठन से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी संतोष बाबू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी थी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का करें सहयोग
हासन ने पहले घोषणा की थी कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ पाला करुप्पैया और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी पोनराज वेलैसामी को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। सेंथिल अरुमुगम, शिवा एलंगो और सरथ बाबू राज्य सचिव होंगे। हासन ने जहां श्रीप्रिया सेतुपति को केंद्रीय शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया, वहीं जी नागराजन नरपानी अयक्कम विंग के समन्वयक होंगे। हासन ने कहा, नए नियुक्त लोगों का स्वागत करने में मेरे साथ शामिल हों जिन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे पार्टी को मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव जल्द ही आ रहे हैं, हमें इसका सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो