scriptTamilnadu: कांग्रेस के ए. जॉन कुमार का मुकाबला एनआर कांग्रेस के भुवनेश्वरन से | Kamaraj Nagar Assembly by-election in Puducherry | Patrika News

Tamilnadu: कांग्रेस के ए. जॉन कुमार का मुकाबला एनआर कांग्रेस के भुवनेश्वरन से

locationचेन्नईPublished: Oct 19, 2019 05:09:13 pm

पुदुचेरी (Puducheri) के कामराज नगर(Kamrajnagar) विधानसभा उप चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के ए. जॉन कुमार (John Kumar) का मुकाबला एनआर कांग्रेस के भुवनेश्वरन(Bhuvneswaran) से हैं।

Kamaraj Nagar Assembly by-election in Puducherry

Kamaraj Nagar Assembly by-election in Puducherry

पुदुचेरी. पुदुचेरी के कामराज नगर विधानसभा उप चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के ए. जॉन कुमार का मुकाबला एनआर कांग्रेस के भुवनेश्वरन से हैं। पुदुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास 14 सीट, डीएमके के पास 3 सीट, एआईएनआरसी के पास 7 सीट, एआईएडीएमके के पास 4 सीट तथा एक सीट निर्दलीय के पास है। एक सीट पर अभी उपचुनाव हो रहे हैं। पुदुचेरी में कांग्रेस ने डीएमके व एक निर्दलीय के साथ मिलकर सरकार बनाई है। तीन भाजपा सदस्यों को नामांकित किया गया है। कांग्रेस को डीएमके का समर्थन हासिल हैं तो एआईएनआरसी को एआईएडीएमके व पीएमके का समर्थन प्राप्त है। कामराज नगर विधानसभा में विघानसभाध्यक्ष वी. वैद्यलिंगम के इस्तीफे के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। वे लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।
एनजीओ की सराहनीय पहल
एक एनजीओ फिफ्थ पिलर ने चुनाव से एन पहले अनूठी मुहिम चलाई है। यह एनजीओ वोट के बदले नोट नहीं लेने को लेकर लोगो ंको जागरूक करने का काम रही है। इसका काफी असर भी दिखाई दिया। अमूमन हर चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां वोटों को लुभाने के लिए मतदाताओं के बीच रिश्वत देती है। लेकिन इस एनजीओ के जागरुकता अभियान के बाद राजनीतिक पार्टियां भी सोचने पर मजबूर हुई है।
जॉन कुमार कांग्रेस प्रत्याशी
पुदुचेरी में कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने जॉन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कुमार ने इससे पहले नेल्लीतोप्पै विधानसभा से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी के लिए यह सीट छोड़ दी थी। नारायणसामी को पहले पुदुचेरी का मुख्यमंत्री बनाया गया था जिन्होंने बाद में नेल्लीतोप्पै से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। बाद में जॉन कुमार को कांग्रेस में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया था। इस सीट पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उधर सीपीआई-एम ने पुदुचेरी में डीएमके-एलायंस को समर्थन की घोषणा की है।
कांग्रेस पार्टी ने यहां मोटरसाइकिल रैली निकाली। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, पीसीसी अध्यक्ष ए. नमाशिवायम समेत अन्य नेता शामिल हुए।
रंगासामी पर निशाना
लोकसभा सदस्य वी. वैद्यलिंगम ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की। वैद्यलिंग ने एनआर कांग्रेस अध्यक्ष एन. रंगासामी पर भी जमकर निशाना साधा। वैद्यलिंगम ने आरोप लगाया कि एनआर कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसका कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। यहां तक कि वह पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। पिछले प्रत्याशी को इस बार क्यों बदला गया।
एआईएडीएमके का एआईएनआरसी को समर्थन
एआईएडीएमके ने आल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) को समर्थन जारी रखने का निर्णय लिया। एआईएडीएमके समन्वयक एवं तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्मव एवं मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीसामी ने एआईएनआरसी संस्थापक एन. रंगासामी की मुलाकात के बाद संयुक्त रूप से यह घोषणा की थी। भुवनेश्वरन को एआईएनआरसी से उम्मीदवार बनाया गया है।
मक्कल मुन्नेत्र कांग्रेस का गठन
पूर्व स्पीकर पी. कन्नन ने नई पार्टी का गठन किया है। जिसे मक्कल मुन्नेत्र कांग्रेस (एमएमसी) नाम दिया है। पुदुचेरी में राजनीतिक खालीपन को भरने के लिए नई पार्टी बनाई है। मक्कल निधि मय्यम (एमएनएन) की पुदुचेरी इकाई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एमएएस सुब्रहमण्यन ने कहा कि एमएनएम का अगला लक्ष्य
2021 में विधानसभा चुनाव पर केन्द्रीत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो