scriptकाव्य गोष्ठी में कविताओं की बयार | kavya gosthi organised in chennai in november 2020 | Patrika News

काव्य गोष्ठी में कविताओं की बयार

locationचेन्नईPublished: Nov 30, 2020 08:01:42 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की नवंबर माह की काव्य गोष्ठी वर्चुअल आयोजित की गई।

काव्य गोष्ठी में कविताओं की बयार

काव्य गोष्ठी में कविताओं की बयार

चेन्नई.

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की नवंबर माह की काव्य गोष्ठी वर्चुअल आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता चेन्नई की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन ने की। उन्होंने महिला काव्य मंच के आयोजन पर बधाई देते हुए इसके उत्तरोत्तर विकास के लिए शुभकामनाएं दी। गोष्ठी का शुभारंभ सरला सिंह सरल की सरस्वती वंदना से हुआ और संचालन का दायित्व रेखा राय ने निभाया। विविध विषयों पर अपने काव्य सुमनों से इस उपवन को महकाने वाली कवयित्रियों में राजलक्ष्मी कृष्णन, रोचिका शर्मा, पमिता खिंचा, रुक्मण लड्ढा, सरला सिंह, मंजु रूस्तगी, रेखा चौहान, सरोज सिंह, मिथिलेश सिंह, दिव्या, अनीता सोनी, मोहिनी चोरडिया, अरुणा मुणोत, शकुंतला करनानी, कौशल्या वरदराजन, भावना भगत, नीलावती मेघाणी, शोभा चोरडिया, रेखा राय शामिल रही। गोष्ठी का समापन मंजु रूस्तगी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की नवंबर माह की काव्य गोष्ठी वर्चुअल आयोजित की गई। नवंबर माह की काव्य गोष्ठी वर्चुअल आयोजित की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो