scriptजीवन में सकारात्मक सोच रखें | Keep positive thinking in life | Patrika News

जीवन में सकारात्मक सोच रखें

locationचेन्नईPublished: Oct 18, 2018 09:43:19 pm

अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में विराजित साध्वी ने कहा तेजो लेश्या को अपनाने से अहंकार छूट जाता है। कृष्ण लेश्या व नील लेश्या व काणोता…

Keep positive thinking in life

Keep positive thinking in life

चेन्नई।अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में विराजित साध्वी ने कहा तेजो लेश्या को अपनाने से अहंकार छूट जाता है। कृष्ण लेश्या व नील लेश्या व काणोता लेश्या को पूरी तरह छोडऩे वाले के जीवन का उद्धार हो जाता है। चौथी लेश्या का रंग कबूतर जैसा है जो कि शाकाहारी प्राणी है।

यह अच्छी चीज ग्रहण करता है और बुरी को छोड़ देता है। साध्वी ने कहा संवेद अपनाएं निर्वेद छोड़ें। आशावादी बनें निराशावादी नहीं। निराशावादी बनेंगे तो जिन राहों को छोड़ के बावजूद फिर अशुभ लेश्या में घिर जाएंगे। जैसे-जैसे पर्दा हटता जाएगा वैसे-वैसे ही परमात्मा के दर्शन होते जाएंगे। जैसे रोहिणी चोर ने कानों में अंगुली डाल रखी थी तभी पैर में कांटा चुभा तो उसे निकालने के लिए अंगुली बाहर निकाली और उसी दौरान भगवान महावीर के चार शब्द कानों में पड़े उसका सुधार हो गया। वह हमारे लिए वंदनीय बना हुआ है।


हजारों दुर्गुणों में से सद्गुण निकालें, कंकर में से संकल्प निकालें। तेजो लेश्या तक पहुंच गए तो जीवन में बहुत कुछ पा लेंगे। साध्वी ने कहा उपेक्षा के समय सकारात्मक सोच रखें। ऊंची सोच ऊंची शिक्षा, घर का माहौल सकारात्मक रहना और अनुभवी व्यक्ति के सान्निध्य में रहना- सकारात्मक सोच के लिए ये तीन बातें जरूरी हैं। हमारे मन में अलग-अलग विचारधारा आती है, अलग-अलग स्थिति व व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

ऐसी परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखने का प्रयास करें। साध्वी महाप्रज्ञा ने गीतिका पेश की व साध्वी पद्मकीर्ति ने जीवन में सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। भगवान महावीर ने हमें आगम रूपी जो टेबलेट दी है उससे श्रवण से जन्म-मरण का चक्र मिट जाएगा। गुरुवार को नवकार मंत्र के श्री वज्रपंजर स्तोत्र का अनुष्ठान होगा।

डांस चेन्नई डांस की तैयारियां जोरों पर

द क्लब चेन्नई एवं जिनेश्वर इन्फ्रावेंचर प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डांस चेन्नई डांस नामक मेगा शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हार्बर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पी.के. शेखरबाबू होंगे। आयोजक मंडल ने बताया कि म्यूजिक एकेडमी में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी प्रवासियों में छिपी प्रतिभा को पहचानने एवं उसे आगे बढ़ाने के लिए क्लब की तरफ से यह आयोजन हर साल किया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी इस समारोह में महानगर की आठ संस्थाएं शामिल होने जा रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के चेयरमैन संजीव कोठारी, अध्यक्ष विनोद कोठारी के अलावा सांस्कृतिक निदेशक मनीष, दीपचंद लूणावत, अरुण अग्रवाल, महेंद्र लोटिया, पवन लोकडिय़ा, नितेश छाजेड़, जितेंद्र कोठारी, राजेश बिनाकिया, दिलीप बोहरा, सुमित तातेड़ एवं मनीष, मुकेश, पवन बोकडिय़ा, निवेश छाजेड़, जितेंद्र कोठारी, दिलीप बोहरा, आदि लगे हुए हैं। समारोह के दौरान पाश्र्व गायक अनादि मिश्र भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो