scriptवीसीके नेता के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चिदम्बरम जा रही खुशबू सुंदर गिरफ्तार | Khushbu Sundar arrested while going to Chidambaram to protest against | Patrika News

वीसीके नेता के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चिदम्बरम जा रही खुशबू सुंदर गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Oct 27, 2020 05:21:55 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर को मंगलवार को पुलिस ने मुत्तुकाड़ु के तैयूर में स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।

वीसीके नेता के खिलाफ  प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चिदम्बरम जा रही खुशबू सुंदर गिरफ्तार

वीसीके नेता के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चिदम्बरम जा रही खुशबू सुंदर गिरफ्तार


चेन्नर्ई. वीसीके प्रमुख तोल तिरुमावलवन, जिन्होंने महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी की थी, के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चिदंबरम जा रही अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर को मंगलवार को पुलिस ने मुत्तुकाड़ु के तैयूर में स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद खुशबू ने ट्वीट कर कहा जब बल प्रयोग द्वारा आपकी यात्रा को बीच से रोक दिया जाए तो समझ लो कि आप सही ट्रैक पर चल रहे हो। मै एआईएडीएमके के अधिकारियों और मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी से पूछती हूं कि हमें शांतिपूर्व विरोध के लिए लोकतांत्रित अधिकार से क्यों वंचित किया जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियों को ऐसा करने के लिए पूरी अनुमति होती है।

 

इस प्रकार का पक्षपात क्यों किया जा रहा है। मैने हमेशा से तिरुमावलवन को भाई माना है और उनका हमेशा से सम्मान करती थी। अब उन्होंने महिलाओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर दी है तो उन्हें भाई कैसे बुला सकती हूं। जब तक वे माफी नहीं मांग लेते हैं तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को रोक कर कदम पीछे नहीं करेंगे भले ही गिरफ्तारी होती रहे। इससे पहले भाजपा के महासचिव केटी राघवन को पुलिस ने टिंडीवनम टोल गेट के पास से गिरफ्तार किया। वे भी प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।

 

हालांकि कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन के लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी, लेकिन भाजपा ने वीसीके नेता के खिलाफ प्रदर्शन करने का तय किया। भाजपा की राज्य इकाई तिरुमावलवन का समर्थन करने को लेकर डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के खिलाफ भी प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। स्टालिन ने कहा था कि राज्य सरकार को वीसीके नेता के खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेना चाहिए। वहीं महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाते हुए खुशबू ने माफी मांगने की मांग की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो