scriptBreaking News. एम. करुणानिधि की सेहत ज्यादा खराब , देर रात अस्पताल में भर्ती | M. Karunanidhi's health is worse Late night hospitalization | Patrika News

Breaking News. एम. करुणानिधि की सेहत ज्यादा खराब , देर रात अस्पताल में भर्ती

locationचेन्नईPublished: Jul 28, 2018 04:43:23 am

Submitted by:

rajesh walia

एम. करुणानिधि की सेहत ज्यादा खराब , देर रात अस्पताल में कराया भर्ती

चेन्नई.

डीएमके मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की सेहत काफी खराब चल रही है। तबयत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार देर रात उन्हें उनके आवास से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अचानक उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था जिसके बाद एंबुलेंस से तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
आमजन की आवाजाही पर प्रतिबंध

पुलिस ने उनके घर की तरफ जाने वाले विभिन्न मार्गों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और करुणानिधि के निवास पर जाने वाले मार्ग पर आमजन की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों को भी पूछताछ के बाद ही वाहन सहित प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस के जवान बड़ी संख्या में उनके निवास के आसपास तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को दिनभर उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों में चर्चा रही। शुक्रवार को कई छुटभैये नेता भी करुणानिधि का हालचाल जानने के लिए गोपालपुरम पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें करुणानिधि के निवास की तरफ जाने से पहले ही रोक लिया।
अक्टूबर 2016 के बाद से स्वास्थ्य ठीक नहीं
करुणानिधि दो साल से पूर्णरूप से स्वस्थ नहीं हैं। बीते वर्षो में उन्होंने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं की है। अधिकांश समय वे अपने घर पर ही बीता रहे हैं। कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बार विधायक बनने के बाद वे केवल एक बार शपथ लेने के लिए विधानसभा गए थे। उसके बाद अब तक किसी विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया है। अक्टूबर 2016 के बाद से करुणानिधि का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बीते दो साल में वे कई बार अस्पताल में भर्ती रह चुके हैं। उन्होंने पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली और 12 बार विधायक बनने का गौरव हासिल लिया है। उनके पास एक ऐसा रिकार्ड है जो भारतीय राजनीति में किसी के पास नहीं है। उनके पास हर चुनाव में अपनी सीट से जीतने का रिकार्ड है। देश में ऐसा कोई नेता नहीं है। करुणानिधि ने तीन शादियां कीं। पहली पत्नी पदमावती से पुत्र एम.के. मुत्तु है। दूसरी पत्नी दयालु अम्माल के एम.के. अझगिरी, एम.के.स्टालिन, एम.के. तमिलरसु एवं पुत्री सेल्वी है। तीसरी पत्नी राजातिअम्माल की पुत्री कनिमोझी है। करुणानिधि बहुत मेहनती रहे हैं। उनकी याददास्त भी कमाल की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो