scriptमहाशिवरात्रि 21 को, शिव मंदिरों में होंगे कई धार्मिक आयोजन | mahashivratri | Patrika News

महाशिवरात्रि 21 को, शिव मंदिरों में होंगे कई धार्मिक आयोजन

locationचेन्नईPublished: Feb 20, 2020 04:26:37 pm

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 21 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। शिव (Shiv) भक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों (Temple) में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिनभर चलेगा।

mahashivratri

mahashivratri

चेन्नई. भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 21 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिनभर चलेगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिव और शक्ति के मिलने के उत्सव के रूप में मनाते हैं। शिव पार्वती के विवाह के वर्षगांठ के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। साहुकारपेट के मिन्ट स्ट्रीट स्थित एकाम्बरेश्वर अग्रहारम मंदिर में विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महानगर के अन्य शिव मंदिरो में भी इस दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जाट समाज तमिलनाडु
श्री जाट समाज तमिलनाडु के तत्वावधान में पुझल शक्तिवेल नगर स्थित श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री जाट समाज तमिलनाडु के चेयरमैन दुर्गाराम गोदारा ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव पर रात 9 बजे से कबीर आश्रम सोयला के संत माधवदास महाराज व भींवदास महाराज के सान्निध्य में भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चार प्रहरों में 4 अभिषेक व आरती होगी। अगले दिन २२ फरवरी को सुबह 11 बजे से मंदिर प्रांगण में प्रभु महाप्रसादी होगी। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट व रोशनी की गई है। समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। महोत्सव में चेन्नई समेत अन्य इलाकों से भी भक्तगण शामिल होंगे।
राजपुरोहित ट्रस्ट
साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या समेत कई धार्मिक आयोजन होंगे। राजपुरोहित ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशसिंह मादा ने बताया कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय में भगवान भोले की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में स्थानीय भजन कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में साहुकारपेट के साथ ही अन्य इलाकों से भक्तगण शामिल होंगे।
आंजणा पटेल समाज
श्री आंजणा पटेल समाज के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व साहुकारपेट के राजेश्वर भवन में मनाया जाएगा। समाज के नरिंगाराम पटेल ने बताया कि इस दौरान रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा रखा गया है। इसके साथ ही आरती, अभिषेक समेत अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।
मारू प्रजापत शिव भक्त मंडल
श्री मारू प्रजापत शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में साहुकारपेट के तुलसींगम स्ट्रीट स्थित राजेश्वर भवन में एक शाम हर हर महादेव के नाम का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत 21 फरवरी को रात्रि 9 बजे से भक्ति जागरण होगा। नून मठ के रामपुरी महाराज का सान्निध्य रहेगा। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पटाऊ के भजन कलाकार विशनाराम सुथार एंड पार्टी भजनो ंकी प्रस्तुति देंगे।
जांगीड़ ब्राह्मण समाज
श्री जांगीड़ ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में माधावरम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर भक्ति जागरण समेत अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न इलाकों से भक्तगण शामिल होंगे।
बारह खेड़ा जाट समाज
बाहर खेड़ा जाट समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में पुझल शक्तिवेलनगर सातवीं स्ट्रीट स्थित समाज भवन में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महोत्सव के दौरान 21 फरवरी को भजन संध्या होगी जिसमें गायक कलाकार पांचुड़ा कला के राजू महेश भजनों की प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से महाप्रसादी होगी। महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल मायला, सचिव जगदीश जाखड़ व कोषाध्यक्ष कानाराम सारण समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों में लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो