scriptपत्नी के सामने कर दी पति की हत्या, छह युवक गिरफ्तार | Man helps stop minors wedding, killed infront of wife in chennai | Patrika News

पत्नी के सामने कर दी पति की हत्या, छह युवक गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: May 14, 2019 12:31:40 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

किशोरी का विवाह रुकवाया था

चेन्नई. अयनावरम के सिकाकुलम इलाके में रविवार रात बाइक पर सवार युवकों ने पेशे से ऑटो चालक की उसी की पत्नी के सामने क्रूरता से हत्या कर दी। शर्मनाक यह है कि उसकी हत्या की वजह किशोरी का बाल विवाह रुकवाना बना।

पुलिस ने हत्या के मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने कथित तौर पर बाल विवाह रुकवाने पर रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। गिरफ्तार युवकों में विनोद, महेश, प्रशांत, सरवणन एवं दो अन्य हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अयनावरम के सिकाकुलम निवासी जयशीलन पेशे से ऑटो चालक था। रविवार रात को अपनी पत्नी बरशिला के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला। वे मिंजूर जा रहे थे।

घर से निकलने के कुछ दूर जाने के बाद बाइक पर सवार कुछ लोग उनकी बाइक के पीछे आए और उस पर हथियार से वार करना शुरू कर दिया। उसके बाद उनकी बाइक रोककर लगातार कई वार कर जयशीलन की हत्या कर दी। इस दौरान जयशीलन की पत्नी बरशिला को भी घायल कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करया गया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि १७ अप्रैल को मुख्य आरोपी विनोद का एक किशोरी के साथ विवाह कराया जा रहा था। जयशीलन ने पुलिस कंट्रेाल रूम फोन कर बाल विवाह की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह रुकवा दिया। पुलिस ने विवाह कराने पर विनोद और उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी।

उसके बाद विवाह रोक दिया गया। पुलिस को संदेह है कि उसी रंजिश में विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयशीलन की हत्या कर दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो