scriptPort : नागपट्टिनम में लघु मत्स्य बंदरगाह निर्माण का शासनादेश जारी | Mandate issued for construction of small fishery port in Nagapattinam | Patrika News

Port : नागपट्टिनम में लघु मत्स्य बंदरगाह निर्माण का शासनादेश जारी

locationचेन्नईPublished: Sep 04, 2019 03:00:00 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Nagapattinam जिले के नम्बीयार नगर में 34.30 करोड़ की लागत से लघु मत्स्य बंदरगाह की स्थापना को लेकर ग्रामीण विकास व पंचायतराज विभाग ने मंगलवार को शासनादेश जारी किया।

Port : नागपट्टिनम में लघु मत्स्य बंदरगाह निर्माण का शासनादेश जारी

Port : नागपट्टिनम में लघु मत्स्य बंदरगाह निर्माण का शासनादेश जारी

– 34.30 करोड़ की लागत से


चेन्नई. नागपट्टिनम Nagapattinam जिले के नम्बीयार नगर में 34.30 करोड़ की लागत से लघु मत्स्य बंदरगाह Small Fish Port की स्थापना को लेकर ग्रामीण विकास व पंचायतराज विभाग ने मंगलवार को शासनादेश जारी किया।
मछली पालन मंत्री डी. जयकुमार Jayakumar ने मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में इस शासनादेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मिनी फिशिंग हार्बर आत्मनिर्भर योजना के तहत बनेगा।
जयकुमार ने बताया कि इस फिशिंग हार्बर की संभाव्यता रिपोर्ट और लागत का आकलन तंजावुर फिशिंग हार्बर के संभागीय अभियन्ता ने किया था। फिर उनकी रिपोर्ट की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पुष्टि की थी।
मछली पालन मंत्री के अनुसार आत्मनिर्भर योजना के तहत कुल लागत का 11.43 करोड़ मछुआरे वहन करेंगे। सरकार ने इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी देते हुए 22.87 करोड़ का अपना अंशदान भी कर दिया है। इस फिशिंग हार्बर से 5 हजार से अधिक मछुआरों, उनकी 66 मैकेनाइज्ड और 252 देशी नौकाओं को फायदा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो