scriptपांच साल के बच्चे के मुंह में थे दो दांत, जानिए फिर क्या हुआ | Master Samaksh Jain becomes Asias youngest patient to receive Advance | Patrika News

पांच साल के बच्चे के मुंह में थे दो दांत, जानिए फिर क्या हुआ

locationचेन्नईPublished: Oct 19, 2019 07:30:45 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

advance dental implant-एडवांस डेंटल इम्प्लांट वाले सबसे युवा बने समक्ष जैन

पांच के बच्चे के मुंह में थे दो दांत, जानिए फिर क्या हुआ

पांच के बच्चे के मुंह में थे दो दांत, जानिए फिर क्या हुआ

एडवांस्ड डेंटल इम्प्लांट पाने वाले मास्टर समक्ष जैन एशिया के सबसे युवा बालक है। राजस्थान के रहने वाले समक्ष जैन की उम्र पांच साल है। उन्हें एक्टोडर्मल डिस्प्लासिया की समस्या थी। उनके निचले जबड़े में दांत नहीं था। ऊपरी हिस्से में भी केवल दो दांत थे। उनके गृहनगर में चिकित्सकों ने रिमुवेबल डेंचर लगाया था लेकिन अस्थिरता के कारण वह इसे पहन नहीं सकते थे। इसके कारण वह अच्छे से खा नहीं पाता था।

बच्चे का विकास सही नहीं होने से अभिभावक मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान थे। इसके बाद बच्चे को यहां राजन डेंटल में जिरकोनिया टाइटेनियम एडवांस डेंटल इम्प्लांट किया गया। प्रबंध निदेशक डा.गुनाशीलन राजन ने बताया कि यह पांच साल के बच्चे की दुर्लभ इम्प्लांट सर्जरी इलाज है। इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तथा एडवांस डिजाइन से रोगी के पोषण एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। यह डेंचर स्थाई है। इस मौके पर डा.श्रीनिवासन एवं डा.सवन्ना कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो