scriptमहानगर में पारा पहुंचा ४१ डिग्री के पार | Mercury crosses 41 degrees in metro | Patrika News

महानगर में पारा पहुंचा ४१ डिग्री के पार

locationचेन्नईPublished: Jun 12, 2019 05:02:48 pm

Submitted by:

shivali agrawal

– गर्म हवाओं ने किया लोगों को बेहाल

news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,

महानगर में पारा पहुंचा ४१ डिग्री के पार

चेन्नई. महानगर में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूर्योदय के साथ ही गर्मी ने अपनी तेजी दिखाना शुरू कर दिया जो समय के साथ और तेज होती चली गई। तन को झुलसाती लू और आसमान से बरसते अंगारों के कारण लोग घरों में कैद हो गए। महानगर में बढ़ते तापमान के बारे में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेन्नईवासियों को सुबह ११ बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलने को कहा है। गौरतलब है कि रविवार को पारा ३८ डिग्री था जो मंगलवार को बढक़र ४१ डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में जरूर एक डिग्री की गिरावट आई है। वैसे चेन्नई में सुबह सात बजे पारा 35 डिग्री था। गर्मी के चलते दोपहर 11 बजे तक लोगों के घरों पर लगी टंकियों का पानी उबलने लगा।
गर्मी का असर शाम तक बना रहा। चेन्नई एयरपोर्ट और नुंगम्बाक्कम में सोमवार को तापमान ४१.५ डिग्री सेल्सियस रहा जिससे दिनभर लोग झुलसते रहे। सोमवार को भी नुंगम्बाक्कम और मीनम्बाक्कम का तापमान ४१.५ डिग्री सेल्सियस ही था। अभी कुछ दिन तक तापमान ४० के पार ही रहेगा। इसके अलावा तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, तिरुवण्णामलै, वेलूर, विल्लुपुरम, कडलूर, तिरुचि, करूर, पेरम्बलूर, मदुरै और दिंडीगुल कई जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में चेन्नई में २-३ डिग्री तापमान बढऩे की संभावना है जबकि कन्याकुमारी, तेनी, कोयम्बत्तूर, और नीलगिरि में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी जिलों में लू बढ़ जाएगी। लगातार बढ़ रही गर्मी इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। चिकित्सकों के अनुसार दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा होता है। उस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों को 12 से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने, गाड़ी में उनको अकेले नहीं छोडऩे, सूती कपड़े पहनने, उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। वहीं मौसमी बीमारियों के फैलने से चिकित्सा विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। अस्पतालों के आउटडोर में उल्टी दस्त, पीलिया, मलेरिया, डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल पूरी तरह भर गए हैं।
————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो