चेन्नई

Summer Heat: तमिलनाडु में बढ़ने लगी है गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

खासकर उत्तरी आंतरिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

चेन्नईMar 29, 2024 / 04:31 pm

PURUSHOTTAM REDDY

तमिलनाडु में बढ़ने लगी है गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

चेन्नई.

अल नीनो के कारण राज्य में अभी से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु के तटीय और आंतरिक जिलों में आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी हो सकती है। खासकर उत्तरी आंतरिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, समुद्र के ऊपर हवा के पैटर्न में बदलाव के प्रभाव के तहत, राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने की संभावना है। तमिलनाडु के मैदानी इलाकों, तटीय और आंतरिक इलाकों में कई अलग-अलग इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी बताया कि आमतौर पर अल-नीनो के बाद आने वाले वर्ष में गर्मी अधिक पड़ती है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में जहां रात का तापमान सामान्य से अधिक गर्म होगा। चूंकि, राज्य में 2023 में अल नीनो देखा गया था, इसलिए पारे के स्तर में वृद्धि हुई है और इस साल गर्मी जल्दी शुरू हो गई है।

Home / Chennai / Summer Heat: तमिलनाडु में बढ़ने लगी है गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.