scriptअधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को मंत्री ने दी फिर से चेतावनी | Minister warns schools charging high fees | Patrika News

अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को मंत्री ने दी फिर से चेतावनी

locationचेन्नईPublished: Jun 19, 2021 06:35:40 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी ने एक बार फिर से स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूलने की शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए

अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को मंत्री ने दी फिर से चेतावनी

अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को मंत्री ने दी फिर से चेतावनी


चेन्नई. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी ने एक बार फिर से स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूलने की शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार द्वारा निर्धारित ढंाचे से अधिक फीस वसूलते पाए जाने वाले स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाएगा। तिरुचि जिले में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के प्रवेश कार्य का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने यह बात कही।

 

सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन हो रहा है या नहीं को लेकर मंत्री स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने स्कूलों द्वारा बनाए गए शुल्क ढांचे के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से छात्रों की संख्या के बारे में पूछा और छात्रों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों से ड्रॉपआउट की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। बाद में उन्होंने स्कूलों की बुनियादी ढांचों का निरीक्षण किया।

 


उन्होंने प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में पर्याप्त पेयजल और बाथरूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों से जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित फीसों की तुलना में अधिक फीस वसूलने के संबंध में पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके अधिक फीस वसूली की लगातार शिकायतें आ रही है। सरकार के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसलिए स्कूलों को सरकार द्वारा निर्धारित फीस ही लेना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो