scriptTAMILNADU: नहर में मिला लापता कैब चालक का शव | missing cab driver found dead near Madurai, tamilnadu, | Patrika News

TAMILNADU: नहर में मिला लापता कैब चालक का शव

locationचेन्नईPublished: Sep 17, 2019 08:13:28 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

Carrying two men and a woman The vehicle reached Courtallam on September 7 ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर नागनाथन गत ५ सितंबर को एक महिला समेत तीन यात्रियों को लेकर कुट्रालम जा रहा था।

TAMILNADU: नहर में मिला लापता कैब चालक का शव

TAMILNADU: नहर में मिला लापता कैब चालक का शव

नहर में मिला लापता कैब चालक का शव
-गत ९ सितंबर से था गायब
मदुरै. गत ९ सितंबर से लापता एक कैब चालक का शव मंगलवार को कोट्टपट्टी के पास बहती नहर में मिला है। मृतक वी. नागनाथन चेन्नई निवासी था। कैब चालक का शव तो मिल गया लेकिन उसकी कैब का अब तक पता नहीं चल पाया है।

-चेन्नई के अशोक नगर के टे्रवल कंपनी में करता था काम

पुलिस ने बताया कि नागनाथन चेन्नई के अशोक नगर स्थित एक टे्रवल कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले कंपनी ने उसे कुछ यात्रियों को कुट्रालम छोडऩे के लिए भेजा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि वाहन चोरी के लिए किसी अज्ञात ने नागनाथन की हत्या की होगी। हालांकि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

-ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर गया था कुट्रालम

सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर नागनाथन गत ५ सितंबर को एक महिला समेत तीन यात्रियों को लेकर कुट्रालम जा रहा था। दो दिन बाद ७ वे कुट्रालम पहुंचे और ८ को नागनाथन ने अपनी कंपनी में कॉल कर जानकारी दी कि अब वह चेन्नई लौट रहा है। उसके बाद ९ सितंबर से नागनाथन से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस से पता चला कि उस दिन के बाद कैब संचालित ही नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेन्नई के अशोकनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इसी बीच कोट्टामपट्टी पुलिस को मदुरै-चेन्नई चार मार्ग रोड से कुछ दूरी पर स्थित मोट्टमलै की नहर में एक शव मिलने की जानकारी मिली। इससे पूर्व मदुरै पुलिस को पहले ही चेन्नई पुलिस से लापता व्यक्ति की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए नागनाथन के परिवार के सदस्यों को बुलाया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चित्तामपट्टी के टोल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली और देखी तो पता चला कैब टोल गेट से निकली थी। इसके अलावा नागनाथन का मोबाइल मदुरै में जाकर ऑफ हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो