scriptकिसानों के लिए मोबाइल ऐप्प लांच | Mobile App Launch For Farmers | Patrika News

किसानों के लिए मोबाइल ऐप्प लांच

locationचेन्नईPublished: Feb 06, 2019 01:37:12 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

मुख्यमंत्री एडपाड़ी के पलनीस्वामी सोमवार को किसानों के लिए राज्य सरकार निर्मित मोबाइल ऐप्प उझवन लांच किया।

farmers,mobile,app,launch,

किसानों के लिए मोबाइल ऐप्प लांच


चेन्नई. मुख्यमंत्री एडपाड़ी के पलनीस्वामी सोमवार को किसानों के लिए राज्य सरकार निर्मित मोबाइल ऐप्प उझवन लांच किया।
किसानों को कृषि कार्य से संबंधित मशीनरी को किराए की सेवा की जानकारी देने वाले टेफे के सामाजिक सरोकार के तहत जारी जेफार्म सर्विस ऐप्प को इसके साथ जोड़ा गया है। यह एक विशेष ऐप्प है जिसमें किसान से किसान जुड़ सकेगा। किसान अपना टै्रक्टर और कृषि औजारों को किराए पर देने या लेने के लिए इसका उपयोग कर सकेगा। इस ऐप्प की सहायता से वे जान सकेंगे कि किसी विशेष तिथि को कोई उपकरण उपलब्ध हो पाएगा या नहीं और उसका किराया क्या है।
कृषि मंत्री दोरैकन्नु, मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन, कृषि विभाग के सचिव गगनदीप सिंह बेदी इस अवसर पर मौजूद थे।
उझवन ऐप्प किसानों को 12 प्रमुख कृषि सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें फसल की कीमत, मौसम की जानकारी, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल बीमा और मुआवजे की जानकारी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो