चेन्नईPublished: Oct 12, 2022 02:56:31 pm
PURUSHOTTAM REDDY
चेन्नई से राज्य के अन्य हिस्सों के लिए लगभग 4,218 बसें चलाई जाएंगी।
चेन्नई.
तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) दिवाली के दौरान उत्सव की भीड़ को पूरा करने के लिए राज्य में 16,888 बसों का संचालन करेगा। चेन्नई से राज्य के अन्य हिस्सों के लिए लगभग 4,218 बसें चलाई जाएंगी। राज्य परिवहन निगम ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 6,370 बसें चेन्नई शहर से बाहर के लिए चलेंगी।